लाइव न्यूज़ :

कोरोना की तीसरी लहर होगी ज्यादा संक्रामक लेकिन मामले रह सकते हैं कम, अक्टूबर-नवंबर में आ सकता है पीक, एक्सपर्ट की राय

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 4, 2021 11:27 IST

कोरोना मामलों की मॉडलिंग पर काम करने वाले एक वैज्ञानिक ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में मामले तेजी से बढ़ेंगे लेकिन दूसरी लहर से आधे मामले आएंगे । उन्होंने कहा कि अगर कोरोना नियमों में लाहरवाही होती है तो यह संक्रमण और तेजी से फैल सकता है ।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिक ने कहा - कोरोना की तीसरी लहर में मामले दूसरी लहर से आधे आएंगे उन्होंने कहा - अगर कोई दूसरा वैरिएंट आता है तो मामले और तेजी से बढ़ सकते हैं मनिंद्र ने कहा कि अक्डूबर-नवंबर में आ सकता है तीसरी लहर का पीक

दिल्ली : कोविड-19 मामलों की मॉडलिंग पर काम करने वाले सरकारी पैनल के एक वैज्ञानिक ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में दैनिक मामले दूसरी लहर की तुलना में आधे हो सकते हैं  और  अगर कोरोना नियमों का सही ढ़ग से पालन नहीं किया जाता है तो अक्टूबर-नवंबर के बीच कोरोना की तीसरी अपने चरम पर हो सकती है ।

कोरोना के प्रक्षेपवक्र के गणितीय प्रक्षेपण सूत्र मॉडल पर काम कर रहे मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि अगर कोविड-19 को कोई नया वायरल वैरिएंट तीसरी लहर के दौरान आता है तो कोरोना संक्रमण और तेजी से फैल सकता है । 

आपको बता दें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पिछले साल गणितीय मॉडल का उपयोग करते हुए कोरोना वायरस मामलों की वृद्धि के बारे में पता लगाने के लिए एक पैनल गठित की गई थी । साथ ही इस पैनल को दूसरी लहर की गति के बारे में आशंका  ना व्यक्त करने के लिए तीखी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था ।

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक अग्रवाल ने कहा कि तीसरी लहर की भविष्यवाणी करते समय प्रतिरक्षा प्रणाली के नुकसान, टीकाकरण के प्रभाव और अधिक संक्रमण वाले वैरीएंट की संभावनाओं जैसे कारकों पर भी ध्यान रखा गया है जो कि दूसरी मॉडलिंग करते समय नहीं किया गया था ।

उन्होंने कहा कि हमने तीन परिदृश्य बनाए हैं । एक आशावादी जहां हम मानते हैं कि अगस्त तक जीवन सामान्य हो जाता है और कोई  नया वैरीएंट नहीं आता है । दूसरा मध्यवर्ती है जिसमें हम मानते कि आशावादी परिदृश्य धारणाओं के अलावा टीकाकरण 20% कम प्रभावी हो सकता है ।

अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि अंतिम एक निराशावादी परिदृश्य भी है, जिसमें मध्यवर्ती से अलग धारणाएं हैं कि अगस्त में एक नया 25% अधिक संक्रामक वैरीएंट फैलता है तो संभावित तीसरी लहर के दौरान 2 लाख  कोरोना मामले आ सकते हैं । इसके अलावा अग्रवाल ने ग्राफ के माध्यम से भी कोरोना की तीसरी लहर के बारे में समझाया है ।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए