लाइव न्यूज़ :

विस्तारा एयरलाइंस ने वरिष्ठ कर्मचारियों को वेतन रहित 3 दिनों के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा

By भाषा | Updated: April 15, 2020 15:52 IST

विमान कंपनी ने 27 मार्च को अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को एक अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच तीन दिनों के लिए बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देविस्तारा ने वरिष्ठ कर्मचारियों को 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बिना वेतन के तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा। विमान कंपनी के चालक दल के सदस्यों और ग्राउंड हैंडलिंग सेवा जैसे विभाग के बाकी 2800 कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे।

नई दिल्ली। विमानन कंपनी विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने बुधवार को कहा कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों को 15 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बिना वेतन के तीन दिनों के अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के बीच विमान कंपनी ने नकदी प्रवाह को कायम रखने के लिए ऐसा कदम उठाया है।

विमान कंपनी ने 27 मार्च को अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को एक अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच तीन दिनों के लिए बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर जाने को कहा था। बिना वेतन के अनिवार्य अवकाश पर भेजे जाने से वरिष्ठ श्रेणी के करीब 1200 कर्मचारी प्रभावित होंगे। विमान कंपनी के चालक दल के सदस्यों और ग्राउंड हैंडलिंग सेवा जैसे विभाग के बाकी 2800 कर्मचारी प्रभावित नहीं होंगे।

थंग ने कर्मचारियों को एक ई-मेल में कहा है, ‘‘सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन बढ़ाने के मद्देनजर हमने तीन मई 2020 तक अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को स्थगित कर दिया है। इससे हमारे सामने नकदी प्रवाह पर भी महत्वपूर्ण असर पड़ेगा क्योंकि इस अवधि में कोई आय नहीं होगी।’’

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग