लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के नए रूप 'बी.1.1.529' से दहशत में पूरी दुनिया, पीएम मोदी ने बुलाई बैठक

By अनिल शर्मा | Updated: November 27, 2021 10:52 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 465 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,933 हो गई। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 120.96 खुराक दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएचओ की एक समिति ने वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया हैअफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर कई देशों ने लगाई प्रतिबंध

नई दिल्लीः कोविड-19 के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। भारत समते दुनिया के कई देशों ने चेतावनियां जारी कर दी है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक बुलाई है।

अधिकारियों के मुताबिक, ‘‘कोविड-19 और टीकाकरण अभियान की स्थिति के मद्देनजर प्रधानमंत्री आज पूर्वाह्न 10.30 बजे शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के 8,318 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,63,749 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 465 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,933 हो गई।

डब्ल्यूएचओ ने वायरस के इस नये स्वरूप को दिया ‘ओमीक्रॉन’ नाम 

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की कुल 120.96 खुराक दी जा चुकी है। इन सबके बीच, दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के एक नये स्वरूप के आने से कई देशों की चिंताएं बढ़ गई हैं और उन्होंने बचाव के उपाय करने आरंभ कर दिए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है।

अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर कई देशों ने लगाया प्रतिबंध

कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसलिए खतरनाक है नया वैरिएंट

कोविड-19 के नए स्वरूप को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अत्यधिक संक्रामक और घातक करार दिया है जो मनुष्य के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को चकमा देने में सक्षम है।

टॅग्स :बी.1.1529नरेंद्र मोदीWHOकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह