लाइव न्यूज़ :

Covid 19 Vaccine Update: कोरोना की वैक्सीन 'कोविशील्ड' अगले साल जनवरी तक आ सकती है, सीरम इंस्टीट्यूट के CEO ने दी बड़ी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2020 09:33 IST

Covid 19 Vaccine Update: सीरम इंस्टीट्यू ऑफ इंडिया (SII) के (CEO ने उम्मीद जताई है कि अगले साल जनवरी तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आ जाएगी। उन्होंने साथ ही कहा कि इसके दाम भी कम रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीरम इंस्टीट्यू ऑफ इंडिया के सीईओ ने जताई उम्मीद, अगले साल जनवरी तक आ जाएगी कोरोना की वैक्सीनSII फिलहाल करीब 6 से 7 करोड़ डोज बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, कुछ महीनों में 10 करोड़ प्रति महीना तक बढ़ाने का भी लक्ष्य

पुणे स्थित देश की दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यू ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदर पूनावाला ने कहा है कि अगर नियंत्रक बॉडीज की ओर से समय पर सभी मंजूरी मिल जाती हो देश में जनवरी 2021 तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

'द मिंट' को दिए एक इंटरव्यू में पूनावाला ने कहा, 'भारत और यूनाइटेड किंगडम में परीक्षणों की सफलता और रेगुलेटरी बॉडीज की भी मंजूरी समय पर मिल जाती है, साथ ही यह अगर प्रतिरोधक और प्रभावी साबित होता है तो उम्मीद करनी चाहिए कि भारत में अगले साल जनवरी तक वैक्सीन उपलब्ध होगा।'

सीरम इंस्टीट्यूट दरअसल ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनिका के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए वैक्सीन कोविशील्ड बनाने पर काम कर रहा है।

कोविशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार किया गया है। कोविशील्ड का इस समय देश में दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट की तरफ से कोविशील्ड को कम और मध्य आय वाले देशों के लिए तैयार किया जाएगा।

कोरोना वैक्सीन: प्रभाव जानने में लगेगा दो से तीन साल का समय 

पूनावाला ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में बिना किसी बड़ी सुरक्षा चिंता के हजारों लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। साथ ही उन्होंने ये ही कहा कि इस वैक्सीन के लंबे समय के प्रभाव के बारे में जानने के लिए दो से तीन साल तक का समय लग जाएगा।

बता दें कि ब्रिटिश मेडिकल पत्रिका 'द लैंसेट' में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित कोविड-19 वैक्सीन ने 18 से 55 साल के लोगों के बीच दोहरी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा की। एस्ट्रेजेनिका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कहा कि दो खुराक वैक्सीन ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है और एक खुराक को नतीतों को भी परीक्षणों के दौरान देखा जा रहा है। 

दुनिया की सबसे बड़ी दवा निर्मात कंपनी के सीईओ पूनावाला ने साथ ही कहा कि वैक्सीन की कीमत को लेकर भी सरकार से बात चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा और सभी इसका वहन कर सकेंगे।

SII करीब 6 से 7 करोड़ डोज बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। इसे बाद में बढ़ाकर प्रति महीने 10 करोड़ तक करने का भी लक्ष्य है। पूनावाला ने कहा कि अगले कुछ महीनों में कंपनी उस लक्ष्य तक भी पहुंच जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो