लाइव न्यूज़ :

बिहार: आप्रवासी मजदूरों को ला रही ट्रेनों की बढ़ती गति के समान राज्य में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 932 पर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2020 19:48 IST

पटना के राजा बाजार इलाके में संक्रमण का दौर खत्म नहीं हो रहा है. राजा बाजार में 26 साल की एक महिला पूर्णा पॉजिटिव पाई गई है, जबकि अगमकुआं में 37 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन दोनों इलाकों में पहले ही कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना का संक्रमण विस्‍फोटक हो गया है.आप्रवासी कामगारों को लेकर आने वाली ट्रेनों की संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं.

पटना: बिहार में कोरोना का संक्रमण विस्‍फोटक हो गया है. राज्‍य में पांच दिनों के अंदर ही तीन सौ से अधिक मामले मिले हैं. आप्रवासी कामगारों को लेकर आने वाली ट्रेनों की संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं. यहां यह कह सकते हैं कि ट्रेनों की गति के समान बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कल जहां 100 से अधिक मामले पाए गए और सभी जिलों में कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है तो आज बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नये मामले आने के बाद सूबे में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 932 हो गई है. अभी और रिपोर्ट आना जारी है.

राज्य में आज पहली रिपोर्ट में एक साथ 29, तो दूसरी रिपोर्ट में एक साथ 24 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 932 हो गई है. आज के नए मरीजों में नौ नवादा, सात भोजपुर, छह भागलपुर, चार-चार खगडिया, पटना, बांका व सिवान, तीन-तीन रोहतास, बेगूसराय, बक्‍सर व मुजफ्फरपुर, दो गोपालगंज और एक-एक मधुबनी व कैमूर जिले के संक्रमित शामिल हैं. पटना में चार नए करना पॉजिटिव के सामने आए हैं. जिनमें 20 दिनों का एक बच्चा भी पॉजिटिव पाया गया है. पटना के बेलछी में 20 दिनों के एक नवजात को पॉजिटिव पाया गया है, जो कि बेलछी में ही 49 साल के एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पटना के राजा बाजार इलाके में एक बार फिर से 1 नए मरीज की पुष्टि हुई है, जबकि अगमकुआं में भी एक के सामने आया है.

पटना के राजा बाजार इलाके में संक्रमण का दौर खत्म नहीं हो रहा है. राजा बाजार में 26 साल की एक महिला पूर्णा पॉजिटिव पाई गई है, जबकि अगमकुआं में 37 साल की एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इन दोनों इलाकों में पहले ही कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं. राजा बाजार खाजपुरा से लेकर बीएमपी तक का इलाका कंटेनमेंट जोन में है. यहां लगातार मामले सामने आ रहे हैं, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि राजा बाजार की नई कोरोना पॉजिटिव मरीज कैसे संक्रमित हुई है? जिन जिलों में ज्यादा ट्रेनें आईं वहां संक्रमितों की संख्या भी ज्यादा है. आप्रवासी कामगारों की बात करें तो अभी तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 200 मामले उनसे जुडे हैं. हालांकि, ट्रेन से उतरने के पश्चात थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उन्‍हें अपने जिलों के लिए रवाना किया गया, पर इस प्रक्रिया का कोई खास परिणाम नहीं निकला.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं