लाइव न्यूज़ :

Covid-19: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं 246 मामले, 2820 लोगों का चल रहा है इलाज

By सुमित राय | Updated: May 28, 2020 16:24 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 246 नए मामले सामने आए हैं और राज्य में अभी भी 2820 एक्टिव केस मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 189 लोगों की मौत हो चुकी है।यूपी में 4062 लोग कोरोना वायरस की जंग जीत चुके हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में गुरुवार को 246 नए मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश में अभी कोरोना के 2820 एक्टिव केस मौजूद है, जबकि राज्य में 189 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "पिछले 24 घंटों में राज्य में 246 नए मामले सामने आए हैं। इस समय प्रदेश में 2820 एक्टिव केस है और 4062 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायरस से 189 मौतें हुई हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "हॉटस्पॉट और नॉन हॉटस्पॉट एरिया में कंटेनमेंट के लिए सर्विलांस का काम किया जाता है और सर्विलांस कार्य के अंतर्गत अब तक 12625 इलाकों में जिसमें 3278 हॉटस्पॉट और 9347 नॉन हॉटस्पॉट एरिया में सर्विलांस का काम हुआ है।"

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया, "अब तक  विभिन्न राज्यों से यूपी में 1411 ट्रेनें आ चुकी हैं और 19 लाख 15 हजार लोग अब तक राज्य आ चुके हैं।" उन्होंने बताया, "मास्क का इस्तेमाल न करने पर लोगों से 100 रुपये का चालान तो ले ही रहे हैं अब यह व्यवस्था की गई है कि उन लोगों को दो मास्क 5 -5 रुपये में भी बांटे जाएंगे।"

उत्तर प्रदेश में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 7 हजार लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में 6991 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 182 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश में 3991 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां