लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: नगालैंड के दीमापुर को किया गया पूरी तरह बंद, दुकानों के साथ लोगों और वाहनों की आवाजाही पर भी लगी पाबंदी

By भाषा | Updated: April 1, 2020 14:55 IST

इन उपायों के तहत ये पाबंदियां एक अप्रैल की सुबह छह बजे से तीन अप्रैल, 2020 की मध्य रात्रि तक लागू रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदीमापुर के जिला प्रशासन ने सभी दुकानों, वाणिज्यिक एवं निजी प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिये है। प्रशासन ने बुधवार सुबह छह बजे से 66 घंटों के लिए लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां भी लगाई है।

कोहिमा। कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में घोषित किये गये 21 दिनों के लॉकडाउन के पहले सप्ताह के समाप्त होने पर नगालैंड में दीमापुर के जिला प्रशासन ने सभी दुकानों, वाणिज्यिक एवं निजी प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिये है।

प्रशासन ने बुधवार की सुबह छह बजे से 66 घंटों के लिए लोगों और वाहनों की आवाजाही पर पाबंदियां भी लगाई है। दीमापुर के उपायुक्त अनूप खींची द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए नागालैंड सरकार द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक प्रभावी और तत्काल उपाय किये गये है।

इन उपायों के तहत ये पाबंदियां एक अप्रैल की सुबह छह बजे से तीन अप्रैल, 2020 की मध्य रात्रि तक लागू रहेंगी। एक अलग आदेश में दीमापुर के पुलिस आयुक्त रोथिहु टेटेसेओ ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक मेलजोल से दूरी रखने और खुद को पृथक रखने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई जा रही है।

हालांकि उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल, ड्यूटी पर मजिस्ट्रेट, डॉक्टर और चिकित्साकर्मियों, बैंक, कोषागार, बिजली, पीएचईडी, दूरसंचार, आवश्यक वस्तुओं के लिए वाहनों की आवाजाही और मीडिया को प्रतिबंधों के दायरे से बाहर रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं