लाइव न्यूज़ :

महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण की स्‍थ‍िति से चिंतित है केंद्र सरकार, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा मुख्यमंत्री से करूंगा मीटिंग

By सुमित राय | Updated: May 6, 2020 14:12 IST

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 15525 मामले सामने आ चुके हैं और राज्य में 617 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसको लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नियंत्रण पर चर्चा के लिए वह महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इसको लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा है कि महाराष्‍ट्र में स्थिति निश्‍चितरूप से चिंता जनक है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "महाराष्ट्र में स्थिति निश्चित रूप से इस समय चिंता का विषय है, क्योंकि यहां 36 में से 34 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। मैं राज्य में वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए सीएम के साथ बैठक करूंगा।"

उन्होंने कहा, "मुंबई, पुणे, थाने, नासिक, औरंगाबाद, नागपुर और सोलापुर ज्यादा चिंता का विषय हैं। महाराष्ट्र में अभी 1026 कंटेनमेंट जोन हैं।"

महाराष्ट्र में 15 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 15525 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिसमें से 617 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 2819 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है, जहां करीब 10 हजार लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं करीब 50 हजार लोग

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 49391 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1694 लोगों की मौत हो चुकी है और 14182 लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी भारत में 33514 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :हर्षवर्धनमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों