कोविड-19ः पंजाब में अलर्ट, 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद, मॉल में 100 से अधिक लोग मौजूद नहीं रहेंगे, देखें गाइडलाइन...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 19, 2021 16:51 IST2021-03-19T15:03:21+5:302021-03-19T16:51:31+5:30

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और कोविड-19 के 2,039 नए मरीज सामने आए, जबकि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत हो गई।

covid 19 Punjab schools and colleges closed till 31 March more than 100 people not be present in the mallsee guideline | कोविड-19ः पंजाब में अलर्ट, 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद, मॉल में 100 से अधिक लोग मौजूद नहीं रहेंगे, देखें गाइडलाइन...

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.03 लाख हो गई। (file photo)

Highlightsराज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,320 हो गई।स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1.84 लाख हो गई।35 और लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतक संख्या 6,172 हो गई है।

नई दिल्लीः देश में कोविड केस बढ़ रहा है। महराष्ट्र के कई जिलों में रात कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नौ सबसे अधिक प्रभावित जिलों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

पंजाब सरकार ने 31 मार्च तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। कॉलेज एग्जाम को टाल दिया गया है। सिनेमाहॉल में 50 प्रतिशत क्षमता की अनुमति दी गई है। एक मॉल में 100 से अधिक लोग मौजूद नहीं रहेंगे। घर में 10 से अधिक मेहमान नहीं बुला सकते हैं। 

लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रूपनगर में रात ग्यारह से सुबह पांच बजे के बजाय अब रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा। इन जिलों में रोज कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

 

पाबंदियां लगाने का आदेश दिया

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार से राज्य में व्यापक स्तर पर पाबंदियां लगाने का आदेश दिया है जिसमें सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस महीने के अंत तक बंद रखना और सिनेमाघरों तथा मॉल में लोगों की संख्या पर पाबंदियां लगाना शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अगले दो हफ्तों तक सामाजिक गतिविधियों को घर तक सीमित रखने की भी अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि घरों में 10 से ज्यादा मेहमान नहीं होने चाहिए। एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया है, ‘‘मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों के अलावा सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे।’’

सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत तक की क्षमता तक ही लोग मौजूद रहेंगे

सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत तक की क्षमता तक ही लोग मौजूद रहेंगे और एक बार में किसी मॉल में 100 से अधिक लोग नहीं होंगे। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित 11 जिलों में सभी सामाजिक समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश दिया गया है। इनमें अंतिम संस्कार/ विवाह समारोह शामिल नहीं है। हालांकि इनमें केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। यह आदेश रविवार से लागू होगा।

इन जिलों में रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स, रेस्त्रां, मॉल आदि को बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि उद्योगों और आवश्यक सेवाओं को काम करने दिया जाएगा लेकिन इन्हें छोड़कर बाकी पाबंदियों का सख्ती से पालन होगा।

हर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उन लोगों की याद में मौन रखा जाएगा

अगले हफ्ते से राज्य में हर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उन लोगों की याद में मौन रखा जाएगा जिन्होंने कोविड-19 की वजह से जान गंवा दी। इस दौरान कोई वाहन सड़क पर नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों के साथ कोविड कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि दो हफ्तों के बाद स्थिति का जायजा लिया जाएगा। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार तक पंजाब में संक्रमण के 2,05,418 मामले आए जबकि मृतकों की संख्या 6,204 रही।

कोविड-19 : सूरत में रात के कर्फ्यू की अवधि एक घंटे बढ़ायी

गुजरात के सूरत शहर में कोरोना वायरस के 300 से अधिक नए मामले आने के बाद नगर निगम ने रात के समय कर्फ्यू की अवधि एक घंटे तक और बढ़ाने का फैसला किया है। सूरत नगर निगम (एसएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि अब रात को 10 बजे के बजाय नौ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा और सुबह छह बजे खत्म होगा।

उसने कहा कि कर्फ्यू की नयी अवधि शुक्रवार रात से लागू होगी। नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अन्य राज्यों से आ रहे लोगों और सूरत शहर में होटलों या गेस्ट हाउसों में रुकने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट दिखानी होगी।

गुजरात में बृहस्पतिवार को आए कोविड-19 के कुल 1,276 नए मामलों में से 324 मामले अकेले सूरत शहर में दर्ज किए गए। गुजरात सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तीन दिन पहले अहमदाबाद और सूरत समेत चार बड़े शहरों में रात के कर्फ्यू का समय दो घंटे तक बढ़ा दिया था। अहमदाबाद नगर निगम ने भी बृहस्पतिवार को ऐसा ही कदम उठाया और कर्फ्यू का समय एक घंटे तक बढ़ाकर रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया।

(इनपुट एजेंसी)

Web Title: covid 19 Punjab schools and colleges closed till 31 March more than 100 people not be present in the mallsee guideline

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे