लाइव न्यूज़ :

Covid-19: कोरोना से संग्राम में पीएम मोदी ने रेडियो को बनाया अहम हथियार, बोले- इससे पड़ेगा बड़ा फर्क, सभी RJ के ट्वीट का दिया जवाब

By गुणातीत ओझा | Updated: March 28, 2020 14:47 IST

पीएम मोदी ने सभी रेडियो जॉकी के ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रेडियो से लगातार लोगों को घरों में रहने की अपील की जाए तो इसका अच्छा परिणाम सामने आ सकता है। रेडियो के माध्यम से कोरोना वायरस को हराने के क्रम में बड़ा फर्क पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के अलग-अलग शहरों के आरजे से बात की थीपीएम ने सभी आरजे को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया। साथ ही उनसे अपील की कि वे अपने रेडियो शो के जरिए देशवासियों को इस वैश्विक महामारी के बारे में बताएं।

नई दिल्लीः देश में तेजी से फैलते कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर तरीका अपना रहे हैं। संक्रमण पर ब्रेक लगाने के लिए पीएम ने पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए वह हर पैंतरा आजमा रहे हैं, ताकि लोग घरों में सुरक्षित रहें और संक्रमण की चपेट में न आएं। इस कड़ी में लॉकडाउन के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पीएम ने कल शुक्रवार को देशभर के रेडियो स्टेशनों के रेडियो जॉकी (RJ) से बात की। आज शनिवार को पीएम ने सभी रेडियो जॉकी के ट्वीट का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर रेडियो से लगातार लोगों को घरों में रहने की अपील की जाए तो इसका अच्छा परिणाम सामने आ सकता है। रेडियो के माध्यम से कोरोना वायरस को हराने के क्रम में बड़ा फर्क पड़ेगा।

रेड एफएम की आरजे निशा नारायणम के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, ''ऐसे समय में हमें सकारात्मकता बढ़ाने और लोगों में चिंता कम करने की आवश्यकता होती है। ऐसा करने में रेडियो एक बड़ा बदलाव ला सकता है।'' #IndiaFightsCorona

बिग एफएम के आरजे खुराफाती नितिन के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''मौजूदा चुनौती का सामना करने में रेडियो की बड़ी भूमिका निभा सकता है। रेडियो की पहुंच अद्वितीय है।'' #IndiaFightsCorona

आरजे अनमोल के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ''हम सभी COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई में एक हैं।'' #IndiaFightsCorona

बताते चलें कि कल यानि शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के अलग-अलग शहरों के आरजे से बात की थी। इस दौरान पीएम ने सभी आरजे को कोविड-19 के बारे में जागरूक किया। साथ ही उनसे अपील की कि वे अपने रेडियो शो के जरिए देशवासियों को इस वैश्विक महामारी के बारे में बताएं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया