लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : पिछले 25 दिनों में मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2020 16:35 IST

भारत में कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है।  7,04,348 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है

 कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 66,550 मरीज ठीक होने के बाद देश में कुल 24.04 लाख लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं देश में कुल 7,04,348 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण मुक्त हुए लोगों और जिनका इलाज चल रहा है उनके बीच 17 लाख से अधिक का फासला परीक्षण करने और कुशलता से इलाज करने की सरकार की नीति की सफलता दर्शाता है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की मृत्यु दर में तेजी से गिरावट आ रही है और आज की तारीख में वह 1.84 प्रतिशत है। पिछले 25 दिनों में मरीजों के ठीक होने की दर में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है।’’

उसने कहा, ‘‘ भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 75.92 प्रतिशत है। जिनका इलाज चल रहा है उन मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या 3.41 गुना अधिक हैं।’’ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 66,550 मरीज ठीक हुए हैं।

उसने इस बात पर जोर दिया कि केन्द्र सरकार और राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए गए सहयोगात्मक और रणनीतिक उपाय परिणाम दिखा रहे हैं। देश में अब भी 7,04,348 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 22.24 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार देश में एक दिन में 60,975 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 31,67,323 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 848 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 58,390 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह