लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Outbreak: भारत की जांबाज महिला पायलट जो 263 भारतीयों को इटली से लेकर आई वापस, जानिए उनके बारे में सब कुछ

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2020 11:28 IST

इटली कोरोना वायरस (Coronavirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में एयर इंडिया की पायलट स्वाति रावल (Swati Rawal) राजा चौहान (Raja Chauhan) संग मिलकर इटली में फंसे 263 भारतीयों को वापस लेकर आई हैं। ऐसे में अब उनकी हर जगह तारीफ हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली में फंसे 263 भारतीयों को वापस लेकर आईं एयर इंडिया की पायलट स्वाति रावल।पहले भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी हैं स्वाति रावल।

कोरोना वायरस (Coronavirus) एक ऐसी महामारी है, जिसकी एंटीडोट अभी तक तैयार नहीं हो पायी है। ऐसे में अब तक कई मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि अभी भी कई लोग इसकी चपेट में हैं। यही नहीं, कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में देश के अधिकांश राज्यों में कर्फ्यू की स्थिति पैदा हो गई है। वैसे भारत से ज्यादा इटली कोरोना से प्रभावित है। यहां अब तक इस वायरस की वजह से सबसे ज्यादा हुई मौतों को देखा गया। ऐसे में एयर इंडिया (Air India) का एक विशेष विमान इटली में फंसे 263 भारतीय छात्रों को भारत लेकर पहुंचा।

अब इन सभी छात्रों को एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग और इमीग्रेशन के बाद आईटीबीपी छावला कैंप में क्वारेंटाइन फैसिलिटी के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा में स्वाति रावल (Swati Rawal) हैं। स्वाति एयर इंडिया के उस विशेष विमान की पायलट थीं, जोकि इटली में फंसे 263 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचा। ऐसे में अब उनकी हर जगह जमकर तारीफ हो रही है। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी एयर इंडिया के इस विशेष विमान की पूरी टीम की सराहना की है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, भारत से जो विमान इटली भारतीयों को लाने गया था, उसकी पायलट स्वाति रावल ही थीं। स्वाति पेशे से एक पायलट हैं, लेकिन इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि वो एक बच्चे की मां भी हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब स्वाति इस तरह से चर्चा का विषय बनी हों। इससे पहले उनका नाम कई और बेहतरीन कामों के लिए सामने आ चुका है।

जब भी भारत की चुनिंदा महिला पायलटों की बात होती है तो इस लिस्ट में स्वाति का नाम जरुर रहता है। उनका नाम सबसे ज्यादा मुंबई से न्यूयॉर्क ले जाने वाली फ्लाइट के लिए जाना जाता है। वैसे जिनको नहीं मालूम है, उनको बता दें कि स्वाति पिछले 15 सालों से विमान उड़ा रही हैं। हालांकि, उनका सपना था कि वो फाइटर पायलट बनें, लेकिन तब महिलाओं को फाइटर प्लेन उड़ाने की इजाजत नहीं थी। ऐसे में वो कमर्शियल पायलट बन गईं।

वैसे जिस बहादुरी के साथ स्वाति रावल और राजा चौहान (Raja Chauhan) ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, उसकी तारीफ अब हर जगह हो रही है। सभी अब जमकर स्वाति और उनके क्रू मेंबर्स की तारीफ कर रहे हैं। जो काम एयर इंडिया के इस विशेष विमान ने किया है, वो वाकई काबिलेतारीफ है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया