लाइव न्यूज़ :

Covid-19: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के केवल 13.75% सक्रिय मामले

By अनुराग आनंद | Updated: October 6, 2020 19:45 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 61,267 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 884 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार अब कुल संक्रमितों की संख्या देश में  66,85,083 हो गई है।इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,19,023 है जबकि 56,62,491 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के भारत में 9,19,023 सक्रिय मामलों में से कुल 13.75 प्रतिशत मामला ही सक्रिय है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में लगातार गिरावट दर्ज की जारी है। 

टीओआई की मानें तो देश में अब तक 56,62,490 लोगों ने कोरोना वायरस  संक्रमण को हरा दिया है और वह ठीक हो गए हैं। इस समय देश भर में कोरोनो वायरस संक्रमण के 47,43,467 मामले सक्रिय हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 61,267 नए मामले सामने आए-

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 61,267 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 884 लोगों की मौत भी देश में कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी अपडेट के अनुसार अब कुल संक्रमितों की संख्या देश में  66,85,083 हो गई है। 

इन मामलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,19,023 है जबकि 56,62,491 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,03,569 लोगों की जान जा चुकी है। 

कोविड-19 के कुल मामले सोमवार को ही 66 लाख के पार हो गए-

बता दें कि भारत में कोविड-19 के कुल मामले सोमवार को ही 66 लाख के पार हो गए थे। कोविड-19 से मृत्यु दर देश में 1.55 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,244 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 14,53,653 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 38,347 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक कोविड-19 के 11,62,585 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 2,52,277 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इस बीच दिल्ली में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ने लगी है। इनके साथ ही देश की राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 2700 के पार हो गई है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना से 32 मरीजों की मौत हो गई और 1,947 नए मामले सामने आए।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन