लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में बुधवार को नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला, अब तक कुल 80 मरीज मिले

By भाषा | Updated: April 16, 2020 05:45 IST

सूचना अधिकारी ने बताया कि जिले में 1967 कोरोना के संदिग्ध मरीज पाए गए, जिनमें 1369 निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि 1595 लोगों के नमूने जांच के लिए लिये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित कोई भी नया मरीज नहीं पाया गया और सभी 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आईं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि बुधवार को 47 लोगों की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट आईं। सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित कोई भी नया मरीज नहीं पाया गया और सभी 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आईं। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि बुधवार को 47 लोगों की कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट आईं। सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।

उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 80 मरीज मिले हैं। जिनमें 24 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सूचना अधिकारी ने बताया कि जिले में 1967 कोरोना के संदिग्ध मरीज पाए गए, जिनमें 1369 निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि 1595 लोगों के नमूने जांच के लिए लिये गये हैं।

चौहान ने बताया कि बुधवार को 157 लोगों के नमूने जांच के लिए लिये गए। उन्होंने बताया कि जिले में 56 मरीजों का उपचार यहां के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के मामलों पर नजर रखने के लिए 413 टीमें बनाई गई है। इन टीमों ने 3,10,540 घरों का सर्वे किया है, तथा 9,91,839 लोगों की स्क्रीनिंग की है।

इस बीच कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में दो मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर जनपद में धारा 144 लागू है। इसका उल्लंघन करने पर बुधवार को दो मुकदमे दर्ज हुए तथा पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियानॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो