लाइव न्यूज़ :

कोविड लहर, दो घंटे से कम समय वाली फ्लाइट्स में भोजन नहीं, 15 अप्रैल से लागू, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 12, 2021 17:57 IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 72 और लोगों की मौत हो गई तथा 13685 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने एक दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 9224 हो गई है।राज्य में 13685 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई और इस अवधि में 3197 मरीज ठीक हुए हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामले के बीच नागर विमानन मंत्रालय ने अहम फैसला किया है। 

नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने के बीच उन एयरलाइन को उड़ान के दौरान भोजन उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं होगी जिनकी यात्रा अवधि दो घंटे से कम है। मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि यह प्रतिबंध बृहस्पतिवार से प्रभावी होगा।

पिछले साल कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद जब 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाएं शुरू की गई थी तब मंत्रालय ने कुछ शर्तों के तहत विमानों के भीतर भोजन उपलब्ध कराने की एयरलाइनों को अनुमति दी थी। पूर्व के आदेश में सुधार करते हुए, मंत्रालय के नये निर्देशों में कहा गया, “घरेलू क्षेत्रों में विमानों का परिचालन कर रही एयरलाइन कंपनियां उड़ान के दौरान भोजन उपलब्ध करा सकती हैं जहां विमान का सफर दो घंटे या उससे अधिक हो।”

मंत्रालय ने कहा कि ‘‘कोविड-19 और उसके विभिन्न प्रकारों के बढ़ते खतरे” पर विचार करते हुए उसने घरेलू उड़ानों में सफर के दौरान भोजन उपलब्ध कराए जाने की सुविधा की समीक्षा करने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र के गांव में बागड़ उत्सव के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले

महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में इस महीने की शुरुआत में हुए वार्षिक ‘बागड़ यात्रा’ उत्सव के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की वई तहसील के बावधन गांव में दो अप्रैल को बागड़ उत्सव के दौरान सैकड़ों लोग कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर एकत्र हुए थे।

बाद में जिला प्रशासन ने सौ से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया। जिले के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, “एक फरवरी से अब तक बावधन में कोविड-19 के कुल 109 मामले सामने आए थे। इनमें से 47 लोग ठीक हो गए। इस समय 62 मरीज उपचाराधीन हैं और यह सभी मामले बागड़ यात्रा के बाद सामने आए।”

उन्होंने कहा, “इसलिए हम कह सकते हैं कि उत्सव के बाद संक्रमण के मामले बढ़े।” उन्होंने बताया कि पड़ोस के वाघजयवाड़ी गांव के लोगों ने भी उत्सव में भाग लिया था और वहां के 15 लोग संक्रमित हैं।” 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाएयर इंडियाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग