लाइव न्यूज़ :

निजामुद्दीन मरकज: तबलीगी जमात के कार्यक्रम से 9 हजार लोगों पर कोरोना का खतरा, 400 पॉजिटिव, जानें गृह मंत्रालय ने और क्या-क्या अपडेट दिए?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2020 07:58 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 437 नए मामलों की पुष्टि करने के साथ कोरोना वायरस के 1834 मामले हो गए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है । हालांकि विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा घोषित आंकड़ों का योग करें तो कुल 1949 मामले हो चुके हैं और कम-से-कम 59 मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 152 हो गए हैं जिनमें 53 वो लोग हैं जो निजामुद्दीन के आयोजन में शामिल हुए थे।दिल्ली में तबलीगी जमात में शिरकत के बाद तमिलनाडु लौटे 110 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है।

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट बनकर उभरे दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में तबलीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने वालों के लिए सरकार का सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने से देश में तकरीबन 9 हजार लोगों पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। निजामुद्दीन में तबलीगी जमात द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम से कम से कम 7,600 भारतीय और 1,300 विदेशी लोगों के जुड़े होने की जानकारी गृह मंत्रालय ने दी है। इस संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में एक अप्रैल तक 1,051 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा चुका है।  21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। तबलीगी जमात के 7,688 कार्यकर्ताओं की पहचान की जा रही है और उनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। जिसके बाद उन्हें क्वारंटाइन किया जा सके।

तबलीगी जमात से जुड़े 400 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

तबलीगी जमात से जुड़े 400 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 190 लोग, 71 लोग आंध्र प्रदेश में, 53 लोग दिल्ली में, 28 तेलंगाना में , 13 असम,  12 महाराष्ट्र, 10 अंडमान में, 6 जम्मू कश्मीर और दो-दो गुजरात और पुदुचेरी में पाए गए हैं।

जमात में हिस्सा लेने वाले 5,000 से ज्यादा लोगों को पृथक तौर पर रखा गया है । इनमें से कुछ लोगों को राज्यों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है । इसके साथ ही गुजरात, तमिलनाडु और तेलंगाना सहित अन्य जगहों पर 2,000 अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है । इस सूची में विदेशी भी शामिल हैं जबकि राज्य के अधिकारियों ने ऐसे कुछ लोगों की पहचान की है जो दिल्ली से अपने अपने गृह नगर नहीं लौटे हैं। प्रशासन का कहना है कि मामलों में इतनी बढ़ोतरी तबलीगी जमात के कारण हुई है। 

जानें भारत में कोराना की ताजा स्थिति क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 437 नए मामलों की पुष्टि करने के साथ कोरोना वायरस के 1834 मामले हो गए हैं और 41 लोगों की मौत हुई है । हालांकि विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा घोषित आंकड़ों का योग करें तो कुल 1949 मामले हो चुके हैं और कम-से-कम 59 मौत हुई है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली उन जगहों में शामिल हैं जहां बड़ी संख्या में नये मामलों का पता चला है। दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 152 हो गए हैं जिनमें 53 वो लोग हैं जो निजामुद्दीन के आयोजन में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र में बुधवार को यह संख्या 33 से बढ़कर 335 हो गई जिनमें अकेले मुंबई के 30 मामले शामिल हैं। संख्या में इजाफा होने की आशंका है क्योंकि पृथक रह रहे करीब 5,000 लोग उच्च जोखिम की श्रेणी में आते हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है।

दिल्ली में तबलीगी जमात में शिरकत के बाद तमिलनाडु लौटे 110 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 234 हो गई है। तमिलनाडु में ऐसे 515 लोगों की पहचान हुई है जो निजामुद्दीन के आयोजन में शामिल हुए थे जबकि इनमें से 59 को पृथक रखा गया है। मुख्यमंत्री के पलानीसामी ने बताया कि राज्य से करीब 1,500 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे जिनमें से 1,131 लोग राज्य लौट आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनिज़ामुद्दिनबिहार में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है