लाइव न्यूज़ :

मेरठ में सौहार्द्र की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोजेदारों ने दिया अर्थी को कांधा

By भाषा | Updated: April 29, 2020 19:12 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रोजेदारों ने इंसानियत, भाईचारा और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल पेश करते हुए एक धर्मशाला के संरक्षक रमेशचंद माथुर की अर्थी को मंगलवार को कांधा दिया।

Open in App

मेरठ।कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में इंसानियत, भाईचारा और सौहार्द्र की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोजेदारों ने एक धर्मशाला के संरक्षक रमेशचंद माथुर की अर्थी को मंगलवार को कांधा दिया।

इलाके के पार्षद मौ० मोबीन ने बताया कि शाहपीर गेट निवासी कायस्थ धर्मशाला के संरक्षक 68 वर्षीय रमेश चंद्र माथुर का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें कैंसर था। उन्होंने बताया कि उनका एक पुत्र चंद्रमौली माथुर (28) मेरठ में ही है, लेकिन दूसरा बेटा और अन्य रिश्तेदार बाहर रहते हैं और लॉकडाउन के कारण यहां नहीं आ सके।

उन्होंने कहा कि वर्षों से हम सभी यहां साथ रहते आए हैं, ऐसे में सिर्फ रिश्तेदारों की कमी के कारण किसी की अर्थी को कांधा ना मिले, यह सही नहीं है। मुसलमान बाहुल्य वाले इलाके शाहपीर गेट क्षेत्र के पार्षद मोबीन ने बताया कि हमने तय किया कि अंतिम संस्कार में हम पूरी मदद करेंगे, अर्थी को कांधा भी देंगे।

उन्होंने बताया कि हम उनके बेटे के साथ अर्थी को कांधा देकर उन्हें सूरजकुंड शमशान ले गए जहां चन्द्रमौली ने उन्हें मुखाग्नि दी। रमेशचंद माथुर के अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा मुस्लिम समुदाय के कई लोग शामिल थे।

सभी का यही कहना था कि हम साथ रहते आए हैं, जीवन साथ जिया है तो मृत्यु में हम अलग कैसे हो गए। रोजे रखकर अर्थी को कांधा देने वाले इन लोगों ने कहा कि रमजान के इस पाक महीने में अल्लाह ने हमसे जो नेक काम कराया है, उसके लिए हम उसके शुक्रगुजार हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया