लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे एनजीओ और स्थानीय लोग, पुलिस ने दी कर्फ्यू पास के बिना जाने की छूट

By भाषा | Updated: April 3, 2020 17:38 IST

लॉकडाउन के कारण कुत्तों को सिर्फ भोजन ही समस्या नहीं है, इतनी गर्मी में कुत्ते बिना पानी के परेशान हो जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में गलियों में घूमने वाले कुत्तों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए गोवा में कुछ ऐसे लोग हैं जो इनका पेट भरने का जतन कर रहे हैं।

पणजी। कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) में गलियों में घूमने वाले कुत्तों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बेजुबानों की इस समस्या को देखते हुए गोवा में कुछ ऐसे लोग हैं जो इनका पेट भरने का जतन कर रहे हैं। गोवा के पशु प्रेमी सड़कों पर भूखे घूम रहे आवारा कुत्तों को खाना खिला रहे हैं। कई एनजीओ और स्थानीय लोग भी इस काम में लगे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एनजीओ के स्वयंसेवक बिना उचित (कर्फ्यू) पास के यहां वहां आ-जा रहे हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं रोक रहे हैं, क्योंकि वे लोग अच्छे कारणों के लिए घूम रहे हैं।’’

दक्षिण गोवा के साल्स्ते तालुका में लगातार आवारा कुत्तों को खाना खिला रही पशु प्रेमी फिडोल फ्रिडा जे. परेरा का कहना है, ‘‘सिर्फ भोजन ही समस्या नहीं है, इतनी गर्मी में कुत्ते बिना पानी के परेशान हो जाते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं लोगों से अनुरोध कर रही हूं कि वे अपने घरों के बाहर कंटेनरों को पानी से भर कर रखें ताकि कुत्तों को पानी मिल सके।’’

परेरा मारगाव, नूवेम, फतोरदा, कोलवा, मजोरदा, सेरालियम, बेतालभातिम, चंदूर, कर्टोरियम आदि जगहों पर कुत्तों को खिलाने के लिए रोज कम से कम 40 किलोग्राम चावल पकाती थीं। उन्होने कहा, लेकिन लॉकडाउन के बाद से वह रोक 50 किलोग्राम चावल पका रही हैं। अन्य लोग भी ऐसा कर रहे हैं।

टॅग्स :गोवाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं