लाइव न्यूज़ :

Corona: कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल पत्रकार और उसकी बेटी कोरोना से संक्रमित, पूर्व CM ने खुद को किया क्वारनटीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 15:34 IST

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें भोपाल के अलावा दिल्ली के भी पत्रकार मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए एक पत्रकार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुद को क्वारनटीन कर लिया है।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए एक पत्रकार और उसकी बेटी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी खुद को क्वारनटीन कर लिया है। इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकारों को क्वारनटीन होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि भोपाल में हुए कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एक पत्रकार की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद पत्रकार का भी कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया। बुधवार को पत्रकार की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया है उसमें कोरोना वायरस है।

इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया और उन सभी लोगों की पहचान शुरू हो गई है, जो लोग उस दिन पत्रकार से संपर्क में आए थे। इसमें पत्रकारों के अलावा कमलनान और उनकी सरकार के मंत्रियों के अलावा कई विधायक भी मौजूद थे।

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से पहले भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें भोपाल के अलावा दिल्ली के भी पत्रकार मौजूद थे। ऐसे में यह बात सामने आ रही है कि दिल्ली के पत्रकारों को भी क्वारनटीन किया जा सकता है।

टॅग्स :कमलनाथकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी