लाइव न्यूज़ :

सावधान! भारत में जून-जुलाई में कोरोना वायरस पहुंचेगा पीक पर, एम्स डायरेक्टर बोले-कोविड-19 के साथ जीना होगा

By निखिल वर्मा | Updated: May 7, 2020 17:02 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 38 लाख से ज्यादा मामले आए हैं. इस खतरनाक बीमारी से अब तक 2 लाख 65 हजार लोगों की जान चुकी है. कोरोना वायरस केसों के संख्या के मामले में भारत 14वें नंबर पर है.

Open in App
ठळक मुद्देएम्स डायरेक्टर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा है कि हमें कोरोना वायरस से साथ जीना होगा, मामलों में कमी धीरे-धीरे आएगीदेश में सर्दियों में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा: एम्स डायरेक्टर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार (7 मई) को कहा कि जून-जुलाई में कोविड-19 केसों की संख्या पिक पर जा सकती है। डॉक्टर गुलेरिया ने कहा, मॉडलिंग डेटा और बढ़ते केसों की संख्या को देखते हुए कोरोना के मामले जून-जुलाई में बढ़ेंगे। भारत में कोरोना वायरस के मामले करीब 53 हजार पहुंच चुके हैं जबकि इस खतरनाक वायरस से 1783 लोगों की मौत हो चुकी है।

दो दिन पहले ही रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि लगातार समान रफ्तार से मामलों में बढ़ोत्तरी चिंता का विषय है। गुलेरिया ने कहा कि विभिन्न मॉडेलिंग विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में उछाल अगले चार से छह सप्ताह तक हो सकता है, ऐसे में हमें और चौकस रहने तथा हॉटस्पॉट में मामलों की संख्या घटाने की कोशिश करने की जरुरत है। 

उन्होंने यह भी कहा, ‘देश में सर्दियों में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ सकते हैं लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा।' गुलेरिया ने कहा,  'यह ग्राफ लॉकडाउन और अन्य उपायों से अबतक अपेक्षाकृत रूप से फ्लैट (समतल) रहा है और इसने हमें देश में अपना स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा खड़ा करने और परीक्षण सुविधाएं बढ़ाने का समय दे दिया है।’ 

उन्होंने कहा,  'लेकिन मामलों की संख्या स्थिर दर से लगातार बढ़ रही है और यह चिंता का विषय है। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और लॉकडाउन के सिद्धांतों और एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने के नियम का ईमानदारी से पालन करना चाहिए खासकर यदि वे हॉटस्पॉट में हैं तो।' 

उन्होंने उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया जहां कोविड-19 के मामले अधिक हैं ताकि वहां से इस वायरस का संक्रमण नहीं फैले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार संक्रमण से 15,266 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 35,902 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, " इस प्रकार, करीब 28.83 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। " कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनएम्सकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां