लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस पर गुड न्यूज, 74 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, डेथ रेट में भी हुई गिरावट

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 20, 2020 16:41 IST

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस के 28 लाख 36 हजार 925 से मामले हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 53 हजार 866 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अब तक लगभग 21 लाख लोग कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं। श में अभी 6,86,395 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है।

नई दिल्ली:  भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 69,652 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार (20 अगस्त) को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 28 लाख को पार कर गई। इसी बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़े में बताया गया है कि भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 74 प्रतिशत हो गई है। वहीं  पिछले 24 घंटों में 9 लाख18 हजार 470 लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया है। टेस्ट प्रति मिलियन की संख्या अब 23,668 हो गई है। भारत में अब तक लगभग 21 लाख लोग कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 20,96,664 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। मृतक दर गिर कर 1.90 प्रतिशत हो गई है। 

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ASEAN-भारत नेटवर्क ऑफ थिंक टैंक के 6वें राउंडटेबल में कहा, कोरोना वायरस का प्रभाव हमारी संयुक्त कल्पना के भी परे रहा है, वर्तमान अनुमान के मुताबिक कुल 5.8 से 8.8 ट्रिलियन यूएस डॉलर या विश्व के जीडीपी के करीब 6.5 से 9.7 प्रतिशत का नुकसान ​हुआ है। 

भारत में कोरोना वायरस के मामले 28 लाख के पार, मरने वालों की संख्या 53,866

मंत्रालय द्वारा आज (20 अगस्त) सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 28,36,925 हो गई है। वहीं वायरस से 977 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 53,866  हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 6,86,395 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 24.20 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार पहुंचे थे। 

 मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 53,866 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 21,033 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 6,123, कर्नाटक में 4,327 , दिल्ली में 4,235, आंध्र प्रदेश में 2,906, गुजरात में 2,837, उत्तर प्रदेश में 2,638 , पश्चिम बंगाल में 2,581 और मध्य प्रदेश में 1,159 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?