लाइव न्यूज़ :

Covid-19 India Updates: जम्मू-कश्मीर लॉकडाउन की ओर बढ़ा!, बढ़ते कोरोना के बाद प्रशासन ने दी चेतावनी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 11, 2022 16:17 IST

Covid-19 India Updates: जम्मू-कश्मीर में अभी तक कुल 3,45,358 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में कई कोचिंग सेंटर सील कर दिए।फिलहाल कोविड के 4024 मरीजों का इलाज चल रहा है।सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है।

Covid-19 India Updates: जम्मू कश्मीर तीसरी लहर के साथ ही तीसरे लाकडाउन की ओर बढ़ने लगा है। दरअसल प्रदेश में कोरोना मामलों में आए जबरदस्त उछाल के बाद प्रशासन ने इसके प्रति चेतावनी दी है। मामलों में कोई नहीं आने के कारण प्रशासन ने इसके प्रति तैयारी भी आरंभ कर दी थी। 

जम्मू कश्मीर विशेषकर जम्मू में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को आगाह किया कि कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। ऐसा न होने पर संक्रमण और तेजी से फैल सकता है। ऐसे हालात में प्रशासन के पास लाकडाउन ही विकल्प बचेगा।

हालांकि लाकडाउन अंतिम विकल्प है और प्रशासन इसके हक में नहीं, लेकिन अगर हालात बिगड़े तो इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी है। अस्पतालों में बेड, आक्सीजन, दवाएं, डाक्टरों व स्टाफ का पूरा प्रबंध है। यह सच है कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़े हैं।

इसी महीने हर दिन आने वाले मामलों में जहां छह गुणा मामलों में वृद्धि हुई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी इस महीने दस दिनों में तीन गुणा बढ़ गई है। जम्मू जिले में तो सक्रिय मरीजों की संख्या दस गुणा अधिक हुई है। विशेषज्ञ इसे कोरोना की तीसरी लहर मान रहे हैं। उन्हें यह भी आशंका है कि इसमें से बहुत से संक्रमितों में ओमीक्रान वैरिएट हो सकता है।

अलबत्ता अभी जम्मू-कश्मीर प्रशासन इसे तीसरी लहर बताने के स्थान पर अभी इस पर नजर रखने की बात कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन पहले वीकएंड कर्फ्यू का सहारा लेने के साथ ही बाजार बंद होने के समय को कम करने पर विचार कर रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन 123 संक्रमण के मामले आ रहे थे।

लेकिन दस दिनों के बाद इनकी संख्या करीब छह गुणा गढ़ कर 706 हो गई। इसी तरह सक्रिय मरीजों की संख्या इस महीने के पहले जहां जम्मू-कश्मीर में मात्र 1337 थी। वहीं अब सक्रिय मरीजों की संख्या तीन गुणा बढ़कर 4024 हो गई। चिंताजनक तथ्य जम्मू जिले में तेजी के साथ मरीजों का बढ़ना है।

जम्मू जिले में जहां 31 दिसंबर को 29 मरीज ही आए थे। वहीं दा दिनों में यह दस गुणा बढ़कर 290 से भी अधिक हो गई। इस बीच जम्मू कश्मीर में अदालतों के दरवाजे याचियों के लिए फिर से बंद होने के आसार बनने लगे हैं। पिछले साल भी छह महीने के अधिक समय तक अदालतों के दरवाजे याचियों के लिए बंद रहे थे और केसों की सुनवाई ऑनलाइन हुई थी।

अक्टूबर माह के आसपास कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने पर हाईकोर्ट ने याचियों को केस की सुनवाई के दौरान पेश रहने की अनुमति प्रदान की थी लेकिन अब एक बार फिर से कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते कभी भी अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध लग सकता है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वकीलों ने अदालतों में पेश होने से परहेज करना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह