लाइव न्यूज़ :

भारत दुनिया का तीसरा सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश, संक्रमण के मामले 20 लाख के पार, 41,573 मौतें

By भाषा | Updated: August 7, 2020 05:51 IST

Coronavirus in India: कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाजे भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश हैं। ब्राजील दूसरे स्थान पर है। अमेरिका विश्वभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 13,28,336 हो गई और मृत्यु दर गिरकर 2.07 फीसदी पर आ गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मृतकों में से 70 फीसदी दूसरे बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले गुरुवार (6 अगस्त) को 20 लाख के पार पहुंच गए। वहीं इससे ठीक होने वालों की संख्या 13.70 लाख हो गई है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्राप्त आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में संक्रमण के 56,282 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को कुल संक्रमितों की संख्या 19,64,536 हो गई। वहीं 24 घंटे में संक्रमण से कुल 904 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की कुल संख्या 40,699 हो गई।

हालाकि ‘‘पीटीआई-भाषा’’ की तालिका के अनुसार भारत के कोविड-19 के मामले 20,19,930 हो गए हैं, अभी तक संक्रमण से 41,573 लोगों की मौत हो गई है और 13,70,347 लोग इससे ठीक हो गए हैं। तालिका को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार संकलित किया गया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

लगातार 8वां दिन जब कोरोना संक्रमण के 50 हजार से ज्यादा मामले आए

मंत्रालय ने कहा कि इस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 13,28,336 हो गई और मृत्यु दर गिरकर 2.07 फीसदी पर आ गई है। यह लगातार आठवां ऐसा दिन है जब संक्रमण के 50,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार पांच अगस्त तक 2,21,49,351 नमूनों की जांच हुई जिनमें से 6,64,949 नमूनों की जांच पांच अगस्त को की गई।

जानिए भारत के किस राज्य में हुई कोरोना से कितनी मौतें?

पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत में से 334 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 112, कर्नाटक में 100, आंध्र प्रदेश में 77, पश्चिम बंगाल में 61, उत्तर प्रदेश में 40, पंजाब में 29, गुजरात में 23, मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान और तेलंगाना में 13-13, दिल्ली में 11 और जम्मू-कश्मीर तथा ओडिशा में नौ-नौ लोगों की मौत हुई।

बिहार और झारखंड में आठ-आठ, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में सात-सात, असम में छह, गोवा में चार, उत्तराखंड में तीन, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में दो-दो तथा नगालैंड और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

वहीं कुल 40,699 मौतों में से अब तक महाराष्ट्र में 16,476, तमिलनाडु में 4,461, दिल्ली में 4,044, कर्नाटक में 2,804, गुजरात में 2,556, उत्तर प्रदेश में 1,857, पश्चिम बंगाल में 1,846, आंध्र प्रदेश में 1,681 और मध्य प्रदेश में 929 लोगों की मौत हुई। वहीं राजस्थान में 745, तेलंगाना में 589, पंजाब में 491, हरियाणा में 455, जम्मू-कश्मीर में 426, बिहार में 355, ओडिशा में 225, झारखंड में 136, असम में 121, उत्तराखंड में 98 और केरल में 94 लोगों की मौत हुई।

छत्तीसगढ़ में 71, पुडुचेरी में 65, गोवा में 64, त्रिपुरा में 31, चंडीगढ़ में 20, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 14-14, लद्दाख और मणिपुर में सात-सात, नगालैंड में छह, मेघालय में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादरा-नगर हवेली और दमन तथा दीव में दो-दो और सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मृतकों में से 70 फीसदी दूसरे बीमारियों से भी ग्रस्त थे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से किया जा रहा है। राज्यवार आंकड़े आगे पुष्टि और मिलान का विषय है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया