लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में फैल चुका है कोरोना वायरस, अब तक 2859 लोग हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: May 5, 2020 16:19 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से अब तक 2859 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 944 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के 65 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है।राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 1862 है।

कोरोना वायरस का संक्रमण उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक राज्य में कोविड-19 से 2859 लोग संक्रमित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल चुका है, हालांकि 5 जिले ऐसे भी हैं जहा अब कोरोना को एक भी एक्टिव केस नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया, "अब तक 65 जिलों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमे से 5 जिलों में अब कोई एक्टिव मामला नहीं है। सक्रिय मरीजों की संख्या 1862 है, डिचार्ज किए गए मरीजों की संख्या 944 है, अब तक कुल मामलों की संख्या 2859 है।"

अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "कल 3355 सैंपल भेजे गए , कल कुल 3521 सैंपल टेस्ट किए गए,कल प्रदेश में 300 पूल लगाए गए, जिसमें से 34 पूल पॉजिटिव आए बाकि 266 पूल नेगेटिव आए। प्राइवेट व सरकारी लैब को मिलाकर अभी तक प्रदेश में कुल 101630 टेस्ट किए गए हैं।"

46 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 46433 लोग संक्रमित हो चुक हैं, जिनमें से 1568 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस महामारी से अब तक पूरे देश में 12726 ठीक भी हुए है, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अब देश में 32138 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया