Coronavirus: फोन, ग्लास व बैंक नोट पर कितने दिनों तक जीवित रह सकता है कोरोना वायरस?, रिसर्च में आया ये सामने

By अनुराग आनंद | Updated: October 12, 2020 15:39 IST2020-10-12T14:23:25+5:302020-10-12T15:39:02+5:30

रिसर्च में यह बात सामने आई है कि 30 डिग्री तापमान पर कोरोना वायरस के एक्टिव रहने की दर घटकर 7 दिन पर आ जाती है। इसके अलावा, पढ़ें किस स्थिति में कोरोना वायरस लंबे समय तक जीवित रहता है।

Covid-19: How long can corona virus survive on phones, glass and banknotes? | Coronavirus: फोन, ग्लास व बैंक नोट पर कितने दिनों तक जीवित रह सकता है कोरोना वायरस?, रिसर्च में आया ये सामने

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlights40 डिग्री तापमान पर कोरोना वायरस के जीवित रहने का समय सिर्फ 24 घंटे रह जाती है।रिसर्च के हिसाब से देखें तो मौसम के बदलने के साथ कोरोना वायरस के मामले में व संक्रमण के फैलाव में तेजी आ सकती है। 

नई दिल्ली: देश और दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में एक बेहद चौंकाने वाला रिसर्च सामने आया है। इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो रिसर्च के बाद वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि 20 डिग्री सेल्सियस पर कोरोना सबसे ज्यादा खतरनाक होता है।

यही नहीं इस रिसर्च में यह भी सामने आया कि चिकने और सपाट सतह जैसे मोबाइल फोन की स्क्रीन, ग्लास, स्टील और प्लास्टिक नोटों आदि पर 28 दिन तक एक्टिव रह सकता है। मिल रही जानकारी की मानें तो रिसर्चर्स ने कोरोना वायरस को तीन तापमान पर एक्टिव रहने का अध्ययन किया। 

2,187 new coronavirus cases in Bihar | english.lokmat.com

इस दौरान रिसर्च करने वाले इन वैज्ञानिकों को पता चला कि वायरस के एक्टिव रहने की दर तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ कम होती गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, 20 डिग्री सेल्सियस पर कोरोना सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और चिकने और सपाट सतह जैसे मोबाइल फोन की स्क्रीन, ग्लास, स्टील और प्लास्टिक नोटों आदि पर 28 दिन तक एक्टिव रह सकता है।

Coronavirus death toll in India surpasses China | english.lokmat.com

इसके अलावा, 30 डिग्री तापमान पर कोरोना वायरस के एक्टिव रहने की दर घटकर 7 दिन पर आ गई और 40 डिग्री तापमान पर यह दर सिर्फ 24 घंटे रह गई। इस रिसर्च से एक और बात जो सामने आ रही है वह यह कि मौसम के बदलने के साथ कोरोना के मामले में व संक्रमण के फैलाव में तेजी आ सकती है। 

549 new coronavirus cases in Gujarat in last 24 hrs | english.lokmat.com

इस बीच एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने भी चेताया कि भारत में दीपावली के दौरान इस महामारी के मामलों की संख्या फिर से बढ़ सकती है। महाराष्ट्र में कोविड-19 पर राज्य की तकनीकी समिति के सदस्य डा. सुभाष सालुंखे ने कहा, 'मुझ सहित कई स्वास्थ्य अधिकारियों की राय है कि हमें दीपावली के त्योहार तक कोई राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि लोग इस अवधि के दौरान अधिक बाहर जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाती है।'

Global coronavirus caseload rises by over 276,000 in last 24 hrs | english. lokmat.com

उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में दैनिक मामलों में मामूली गिरावट को स्थिर स्थिति की तरह नहीं समझा जाना चाहिए। एक दूसरी लहर के बारे में भूल जाओ, पहली लहर दिवाली तक खत्म नहीं होगी।' 

Web Title: Covid-19: How long can corona virus survive on phones, glass and banknotes?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे