लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 विज्ञान एजेंसियों को असाधारण तरीके से करीब ले आया: प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने शुक्रवार को कहा कि देश के 90 फीसदी छात्र उन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में जाते हैं, जहां पर बहुत कम शोध हुए हैं जबकि वे शीर्ष अनुसंधान संस्थानों के काफी निकट हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार करने की आवश्यकता है।

सीआईआई लाइफसाइंसेस कॉनक्लेव को संबोधित करते हुए राघवन ने उद्योग और विज्ञान एजेंसियों के मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 विज्ञान एजेंसियों को असाधारण तरीके से करीब ले आई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से लेकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) तक देश का अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत हुआ है और बढ़ा है जो कि एक अच्छी चीज है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) राघवन ने कहा, ‘‘अनुसंधान सहायता अनुदान का 90 प्रतिशत उन प्रयोगशालाओं को जाता है, जहां हमारे 10 प्रतिशत छात्र जाते हैं। हमारे 90 प्रतिशत छात्र ऐसे विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में जाते हैं, जहां बहुत कम शोध कार्य होता है। जबकि ये संस्थान वास्तव में अनुसंधान के सर्वोत्तम स्थानों के बेहद निकट हैं। यह कुछ ऐसा है, जिसे ठीक किया जाना है।’’

उन्होंने कहा कि यदि सभी एजेंसियां मिलकर काम करें तो संसाधनों का राष्ट्रीय प्रयोगशाला तंत्र उद्योग के साथ-साथ उन महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को भी उपलब्ध हो पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos