लाइव न्यूज़ :

COVID-19: योगी सरकार का बड़ा कदम, लखनऊ में हॉस्पिटल स्टाफ के लिए '5 स्टार' होटलों को किया अधिग्रहित

By भाषा | Updated: March 30, 2020 13:50 IST

इन अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ को पृथक वार्ड से निकलने के बाद घर नहीं जाने दिया जायेगा बल्कि इन होटलो में पृथक रखा जायेगा।

Open in App

लखनऊ में जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ के चार फाइव स्टार होटलों को अधिग्रहित कर लिया है। इन होटलों में अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ को पृथक रखा जाएगा। इसके अलावा शहर के बाहर स्थित अवध शिल्प ग्राम और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भी प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगो को पृथक रखने के लिए तैयार कर लिया है।

लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने बताया ‘‘गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पृथक वार्ड बनाया गया है। यहां जो डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ काम करेंगे उन्हें कुछ दिन के लिये गोमती नगर स्थित होटल हयात और फेयरडील में पृथक रखा जायेगा। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में पृथक वार्ड में काम करने वाले डाक्टर और अन्य स्टाफ को पीजीआई के पास स्थित होटल पिकडिली और होटल लेमन ट्री में पृथक रखा जाएगा।’’

उन्होंने बताया ‘‘इन अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और अन्य स्टाफ को पृथक वार्ड से निकलने के बाद घर नहीं जाने दिया जायेगा बल्कि इन होटलो में पृथक रखा जायेगा। इस दौरान डॉक्टर और अन्य स्टाफ इन्ही होटलों में रुकेंगे और वहीं उनके खाने पीने और आराम का इंतजाम होगा। इन चारों होटलों को जिला प्रशासन ने अधिग्रहित कर लिया है । अगर आवश्यकता पड़ी तो अन्य होटलों को भी अधिग्रहित किया जायेगा।’’

कमिश्नर ने बताया कि शहर के बाहर शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम तथा गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भी तैयार किया जा रहा है ताकि जो लोग दूसरे प्रदेशों से लखनऊ आ रहे हैं, उन्हें वहां पृथक रखा जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos