लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कोरोना पर बड़ा ऐलान, 1.7 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की, स्वास्थ्य कर्मचारियों को 50 लाख का इंश्योरेंस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2020 13:35 IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक , भारत में पॉजिटिव कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। जिसमें 593 सक्रिय मामलों सहित, 42 डिस्चार्ज और 13 लोगों की मृत्यु हो गई है।  

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान योजना, किसान सम्मान निधि का फायदा 8 करोड़ 70 लाख किसानों को फायदा मिलेगा।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, यह अतिरिक्त लाभ मुफ्त दिया जाएगा। गेहूं चावल के साथ एक किलो दाल भी दी जाएगी।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत किया 1.7 लाख करोड़ के पैकेज का देश के गरीबों के लिए ऐलान किया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे है डॉक्टरों सहित सभी कर्मचारियों के लिए 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोगों की संख्या आती है। हमारी सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि एक भी व्यक्ति बिना भोजन के न रहे। हर व्यक्ति को 5 किलो चावल और गेहूं अतिरिक्त दिया जाएगा। यह तीन महीने तक दिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, यह अतिरिक्त लाभ मुफ्त दिया जाएगा। गेहूं चावल के साथ एक किलो दाल भी दी जाएगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसान योजना, किसान सम्मान निधि का फायदा 8 करोड़ 70 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। 2 हजार की किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, मनरेगा के मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है। 

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। देश 25 मार्च से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक , भारत में पॉजिटिव कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। जिसमें  593 सक्रिय मामलों सहित, 42 डिस्चार्ज और 13 लोगों की मृत्यु हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनिर्मला सीतारमणसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?