लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में पहली बार संक्रमित लोगों से ज्यादा मरीज ठीक हुए, कुल मामले 2.7 लाख के पार

By भाषा | Updated: June 10, 2020 23:18 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन छह शहरों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने में ये दल राज्य के स्वास्थ्य विभाग तथा निकाय स्वास्थ्य अधिकारियों को तकनीकी मदद देंगे। दल अगले एक हफ्ते में इन शहरों में जाएंगे और वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में की जाने वाली गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों से अधिक हो गयी।देश में एक दिन में संक्रमण के नये मामलों की संख्या 10,000 के करीब होने के साथ देश में रोगियों का आंकड़ा 2.7 लाख के पार चला गया।

नयी दिल्ली: भारत में बुधवार को पहली बार कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे रोगियों से अधिक हो गयी। वहीं देश में एक दिन में संक्रमण के नये मामलों की संख्या 10,000 के करीब होने के साथ देश में रोगियों का आंकड़ा 2.7 लाख के पार चला गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 279 लोगों की मौत हो गई और इसे मिलाकर अब तक 7,745 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 1,33,632 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,35,205 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक 48.9 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले कुछ दिन में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण के अधिक मामलों वाले छह शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता तथा बेंगलुरू में कोविड-19 से निपटने के लिए किए जा रहे जन स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद के लिए केंद्रीय दल भेजने का फैसला किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन छह शहरों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करने में ये दल राज्य के स्वास्थ्य विभाग तथा निकाय स्वास्थ्य अधिकारियों को तकनीकी मदद देंगे। दल अगले एक हफ्ते में इन शहरों में जाएंगे और वहां के स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में की जाने वाली गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट देंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वे किसी भी आवश्यक मुद्दे के बारे में उन्हें सूचित करेंगे और दौरे के समापन से पहले अपनी टिप्पणियों तथा सुझावों समेत एक रिपोर्ट सौपेंगे।’’ मुंबई में कोविड-19 के मामले 51,000 के पार पहुंच गए हैं, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 31,000 से अधिक मामले हैं, अहमदाबाद में करीब 15,000 मामले हैं जबकि चेन्नई में 22,000 से अधिक मामले हैं।

मंगलवार को मंत्रालय ने कहा था कि 15 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में अत्यधिक वृद्धि वाले 50 से अधिक जिलों एवं निगम निकायों में इस महामारी को नियंत्रण में लाने और उसका प्रबंधन करने में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए केंद्रीय टीम तैनात की गयी हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का उपचार करने से इनकार करने वाले उन कोविड-19 और गैर कोविड-19 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो सीजीएचएस के पैनल में शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह चेतावनी जारी की है। केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) लाभार्थियों ने योजना के तहत पैनल में शामिल निजी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार में होने वाली दिक्कतों के संबंध में शिकायत की थी।

इसके बाद मंत्रालय ने सीजीएचएस लाभार्थियों की शिकायतों की समीक्षा की थी। आईसीएमआर के अनुसार देश में सुबह नौ बजे तक कुल 50,61,332 नमूनों की जांच हो चुकी है और पिछले 24 घंटे में 1,45,216 नमूनों की जांच की गयी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित पांचवा देश है। उससे अधिक मामले अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन में हैं।

अभी तक इस संक्रामक रोग से देश में कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह