लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड से राहत, 78 दिन के बाद सबसे कम 487 नए केस, 45 और मरीजों की मौत, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 3, 2021 20:56 IST

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले ढाई महीने के दौरान संक्रमण के नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। वहीं, शहर में संक्रमण की दर 0.61 प्रतिशत रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे 11 अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 50 से कम रही है।11 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 48 लोगों की मौत हुई थी। 24 घंटे में 45 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,447 हो गयी।

नई दिल्लीः दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 487 नये मामले सामने आए जबकि 45 और मरीजों की मौत हो गई।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले ढाई महीने के दौरान संक्रमण के नए मामलों की यह सबसे कम संख्या है। वहीं, शहर में संक्रमण की दर 0.61 प्रतिशत रह गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। यह लगातार चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से कम दर्ज की गई है।

एक दिन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 50 से कम

दिल्ली में 11 अप्रैल के बाद पहली बार एक दिन में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 50 से कम रही है। 11 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 48 लोगों की मौत हुई थी। बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में 45 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,447 हो गयी।

गौरतलब है कि इससे पहले 16 और 17 मार्च को दिल्ली में संक्रमण के नए मामलों की संख्या क्रमश: 425 और 536 रही थी। नए बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को 487 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण दर 0.61 फीसदी रह गई है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में राजधानी में संक्रमण की दर 36 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जोकि अब घटकर एक प्रतिशत से भी नीचे आ गई है।

नए अस्पताल का निर्माण

कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के खतरे के मद्देनजर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को दो निर्माणाधीन स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों का दौरा कर तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जैन ने ट्वीट कर कहा, " दिल्ली के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की ओर से सीरसपुर में 1,168 बिस्तरों की सुविधा वाले एक नए अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। अस्पताल के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए आज मैंने वहां का दौरा किया।

निर्माण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। " स्वास्थ्य मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, " भगवान महावीर अस्पताल में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए खंडों का निर्माण कराया जा रहा है। आज उसका भी निरीक्षण किया।

बिस्तरों की संख्या को 300 से बढ़ाकर 700 कर दिया जाएगा

अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को 300 से बढ़ाकर 700 कर दिया जाएगा। यह अस्पताल आने वाले कई दशकों तक राजधानी के लोगों की सेवा करेगा।" गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी भयावह लहर के बीच एक समय राजधानी में हालात बेहद खराब हो गए थे। अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही थी, जिसके कारण कई लोगों की मौत भी हुई थी।

संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार कमी

दिल्ली में 20 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 28 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे जबकि तीन मई को इस महामारी के कारण एक दिन में सर्वाधिक 448 लोगों की मौत हुई थी। पिछले कुछ दिनों से हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है।

शहर में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 648 मामले सामने आए थे और 86 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 623 मामले सामने आए थे और 62 लोगों की मौत हुई थी। वहीं बुधवार को संक्रमण के 576 नए मामले सामने आए और 103 मरीजों की मौत हुई थी।

दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 14,27,926 पहुंच गयी

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 80,046 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गयी, जिसमें 55,638 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी जबकि24,408 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गयी। दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को 14,27,926 पहुंच गयी।

अब तक 13.9 लाख लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,748 हो गयी। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में भी गिरावट देखी गयी और वह अब 16,287 हो गयी है। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे