लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 मृत्यु दर गिरकर 6.5 प्रतिशत से गिरकर 1.5 फीसदी रह गई, राज्य सरकार का दावा

By भाषा | Updated: July 16, 2020 03:06 IST

गुजरात उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा कि गुजरात में रोगियों के ठीक होने की दर में भी तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले ठीक होने की दर 30 प्रतिशत थी, जो अब 70 प्रतिशत हो गई है। अब तक कुल 30,550 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात सरकार ने दावा किया कि यहां हालात सुधर रहे हैं और मृत्युदर गिरकर 1.5 प्रतिशत रह गई है। मार्च-अप्रैल में मृत्युदर 6.5 प्रतिशत थी, जो गिरकर 1.5 प्रतिशत रह गई है।

अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को राज्य सरकार ने दावा किया कि यहां हालात सुधर रहे हैं और मृत्युदर गिरकर 1.5 प्रतिशत रह गई है। उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने गांधी नगर में पत्रकारों से कहा कि मार्च-अप्रैल में मृत्युदर 6.5 प्रतिशत थी, जो गिरकर 1.5 प्रतिशत रह गई है।

पटेल ने कहा, ''पहले जहां एक दिन में 50 लोगों की मौत हो रही थी, अब प्रतिदिन 15 लोगों की जान जा रही है।'' गुजरात में बुधवार को संक्रमण के 925 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 44,648 हो गई है। इसके अलावा 10 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 2,081 तक पहुंच गई है।

पटेल ने यह भी कहा कि मामलों के दोगुने होने की अवधि में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ''पहले बड़ी तेजी से संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। एक समय ऐसा भी था जब नौ दिन के भीतर ही मामलों की संख्या दोगुनी हो रही थी। सरकार के एहतियाती कदमों से अब यह अवधि 32 दिन हो गई है।''

पटेल ने कहा कि गुजरात में रोगियों के ठीक होने की दर में भी तेजी से सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले ठीक होने की दर 30 प्रतिशत थी, जो अब 70 प्रतिशत हो गई है। अब तक कुल 30,550 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के रोगियों के इलाज के लिये अस्पतालों में 42,051 बिस्तर हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो