लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Pandemic: महामारी से पीड़ित दस माताओं ने गुवाहाटी अस्पताल में छह बालकों और चार बालिकाओं को जन्म दिया

By भाषा | Updated: July 18, 2020 18:52 IST

जीएमसीएच के एक चिकित्सक ने बताया कि नवजात शिशुओं और उनकी माताओं की करीबी निगरानी की जा रही है। मंत्री ने कहा, ‘‘कई बार हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में मुस्कुराने का अवसर मिलता है। हमें ऐसा अवसर मिला है, लगातार दूसरे दिन।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से संक्रमित 80 वर्षीय एक महिला को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को जीएमसीएच से छुट्टी दिये जाने का जिक्र कर रहे थे।वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1218 मामले सामने आये थे जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,864 पहुंच गई थी।कोरोना वायरस से स्वस्थ हुई 93 वर्षीय एक महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

गुवाहाटीः असम में कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1218 मामले सामने आने के एक दिन बाद इस महामारी से पीड़ित दस माताओं ने शनिवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में अपने बच्चों को जन्म दिया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि कोविड-19 से प्रभावित दस महिलाओं ने सरकारी अस्पताल में शल्यक्रिया के माध्यम से छह बालकों और चार बालिकाओं को जन्म दिया। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित दस बहादुर महिलाओं ने चार बच्चियों और छह लड़कों को जन्म दिया है। इनके परिवारों को बधाई।’’

जीएमसीएच के एक चिकित्सक ने बताया कि नवजात शिशुओं और उनकी माताओं की करीबी निगरानी की जा रही है। मंत्री ने कहा, ‘‘कई बार हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में मुस्कुराने का अवसर मिलता है। हमें ऐसा अवसर मिला है, लगातार दूसरे दिन।’’

शर्मा कोविड-19 से संक्रमित 80 वर्षीय एक महिला को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को जीएमसीएच से छुट्टी दिये जाने का जिक्र कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी कोरोना वायरस से स्वस्थ हुई 93 वर्षीय एक महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 1218 मामले सामने आये थे जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,864 पहुंच गई थी। महामारी से राज्य में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से पीड़ित गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

कोरोना वायरस से पीड़ित एक गर्भवती महिला ने शनिवार को यहां के अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी। महिला को सुबह में प्रसव पीड़ा हुई। अधिकारियों के मुताबिक चिकित्सकों ने पाया कि उसे कुछ दिक्कतें आ रही हैं और इसी मुताबिक उसकी छोटी सर्जरी की गई। उन्होंने कहा कि महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया जिसका वजन 2.7 किलोग्राम है।

टॅग्स :असमकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया