लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मामलों की संख्या पहुंची 1637, अबतक 38 लोगों की मौत, 132 हुए ठीक  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 13:15 IST

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 8.58 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस वायरस के प्रकोप से 42156 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। 

Open in App
ठळक मुद्दे बुधवार को कोरोना के मामलों की संख्या 1,637 हो गई है और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। COVID-19 के अभी 1466 मामले सक्रिय हैं, जबकि 132 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

कोरोना वायरस के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को कोरोना के मामलों की संख्या 1,637 हो गई है और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, COVID-19 के अभी 1466 मामले सक्रिय हैं, जबकि 132 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। बता दें, देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। कोरोना वायरस विश्व के 203 देशों में फैल चुका है। 

पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 8.58 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस वायरस के प्रकोप से 42156 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। 

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में मंगलवार की रात से कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 87 हो गई है। सरकार ने यह जानकारी दी। इन मामलों में ज्यादातर तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम से संबंधित है। पश्चिम गोदावरी जिले में इस वायरस के संक्रमण के 13 मामले दर्ज किये गये जबकि कडप्पा जिले में भी 15 मामले सामने आये है। 

पश्चिम गोदावरी जिले में मंगलवार तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया था। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार चित्तूर जिले में पांच नये मामले सामने आये है। इसके अलावा प्रकाशम में चार, पूर्वी गोदावरी, एसपीएस नेल्लोर में दो-दो मामले और कृष्णा तथा विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार की रात नौ बजे से 373 नमूनों की जांच की गई और बुधवार की सुबह नौ बजे तक 330 मामलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंची

गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 82 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी नए मामले अहमदाबाद के हैं और भारत में इस शहर को कोविड-19 से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में से एक घोषित किया गया है। राज्य की प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बताया कि आठ नए मरीजों में से चार दूसरे राज्य की यात्रा करके लौटे हैं जबकि तीन का स्थानीय संक्रमण का मामला है। वहीं एक व्यक्ति ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी। इसके साथ ही राज्य में स्थानीय संक्रमण के मामले 41 तक पहुंच गए हैं और विदेशों की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 33 है।

महाराष्ट्र में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 12 हुई

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण से दो और लोगों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मुम्बई के 75 वर्षीय एक व्यक्ति और पालघर निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति की इस वायरस से मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कुल 320 मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 39 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन