लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि, मुंबई में जल्द ही तैयार होंगे 3 बड़े अस्पताल

By भाषा | Updated: April 12, 2021 11:50 IST

मुंबई में रविवार को संक्रमण के 9,986 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,20,498 हो गई तथा 79 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 12,023 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनए अस्पतालों में 200 आईसीयू बिस्तरों समेत 2,000 बिस्तरों की क्षमता होगी।मुंबई में बनाए जा रहे इन अस्पतालों के 70 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।

मुंबईमहाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर मुंबई में आगामी पांच से छह सप्ताह में तीन बड़े अस्पताल स्थापित करने का फैसला किया है। शहर के बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने सोमवार को बताया कि इनमें से हरेक अस्पताल में 200 आईसीयू बिस्तरों समेत 2,000 बिस्तरों की क्षमता होगी और 70 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।

उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों को शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। चहल ने बताया कि उन्होंने कुछ चार और पांच सितारा होटलों से भी सीसीसी2 सुविधा केंद्र (कोविड-19 के मरीजों के लिए देखभाल केंद्र) बनाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि जिन मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उन्हें सीसीसी2 सुविधाओं में स्थानांतरित करके जरूरतमंद मरीजों के लिए और बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सीसीसी2 का प्रबंधन पेशेवर चिकित्सक करेंगे।

मुंबई में रविवार को संक्रमण के 9,986 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,20,498 हो गई तथा 79 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 12,023 हो गई।

आधिकारिक आंकडों के अनुसार, मुंबई में इस समय 92,464 मरीज उपचाराधीन हैं। बिस्तरों की संख्या के बारे में बीएमसी की ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मुंबई के 141 अस्पतालों में 19,151 बिस्तर हैं। चहल ने बताया कि 19,151 बिस्तरों में से कोविड-19 के उपचार के लिए समर्पित अस्पतालों में 3,777 बिस्तर खाली हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो