लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण कोविड-19 के मामले बढ़ रहे : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री जिनकी हवाई अड्डे पर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, कुछ दिनों के बाद संक्रमित पाए जा रहे हैं और इस अवधि के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी संक्रमित हो रहे हैं।

जैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के कारण मामले बढ़े हैं। पूर्व की लहर के दौरान भी, उड़ानें आने के साथ मामले बढ़े थे।’’

दिल्ली में बुधवार तक ओमीक्रोन के 238 मामले आ चुके हैं। एक दिन पहले वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण के 165 मामले थे। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 496 मामले आए जो चार जून के बाद सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर 0.89 प्रतिशत हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 नवंबर को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अगर ‘जोखिम वाले’ देशों से आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट हवाई अड्डे पर निगेटिव आती है तो तो उन्हें एक सप्ताह के लिए गृह पृथक-वास के नियम का पालन करना होगा। आगमन के आठवें दिन फिर से जांच की जाती है और यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें अगले सात दिनों तक अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करनी होगी। संक्रमित पाए जाने पर ऐसे लोगों के नमूने निर्धारित प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं और तय प्रक्रिया के मुताबिक उपचार किया जाता है।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई लोगों की हवाई अड्डे पर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी और उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। जिला प्रशासन ऐसे लोगों के साथ संपर्क में है। घर पहुंचने के बाद ऐसे लोगों ने फिर से जांच कराई और वे संक्रमित पाए गए। इस दौरान ऐसे लोगों के घर के सदस्य भी संक्रमित हुए। ’’

जैन ने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप बेहद संक्रामक है और संकेत दिया कि मामलों में बढ़ोतरी के पीछे यह एक कारण हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा मामले विदेशों से आए यात्रियों और उन लोगों के हैं जिन्होंने दूसरे स्थानों की यात्राएं की। अगर वे संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें पृथक-वास में भेजा जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमने देखा है कि मरीजों को ऑक्सीजन की मदद की जरूरत नहीं होती और वे आसानी से ठीक हो जाते हैं।’’ उन्होंने लोगों से कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया।

मामलों में वृद्धि के मद्देनजर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया, जिसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन