कोविड-19 के मामले बढ़े: दिल्ली में 1101 केस, होली, नवरात्रि, शब ए बरात पर कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2021 23:17 IST2021-03-23T23:15:44+5:302021-03-23T23:17:02+5:30

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे।

covid-19 cases increased 1101 cases Delhi no public celebration in Delhi on Holi, Navratri, Shab e Barat | कोविड-19 के मामले बढ़े: दिल्ली में 1101 केस, होली, नवरात्रि, शब ए बरात पर कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं

मृतकों की संख्या बढ़कर 10,967 हो गई।

Highlightsमुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।दिल्ली में मंगलवार को कोराना वायरस के 1101 नए मामले सामने आए जो पिछले तीन महीने में सर्वाधिक हैं।वायरस से चार लोगों की मौत भी हो गई।

नई दिल्लीः दिल्ली में रिकार्ड 1,101 दैनिक नए मामले दर्ज हुए। पिछले तीन महीने में सबसे ज्यादा, चार लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,967 हो गई।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे। मुख्य सचिव विजय देव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।

देव ने आदेश में कहा, ‘‘सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि होली, शब ए बारात, नवरात्रि आदि आगामी त्योहार के दौरान भीड़ इकट्ठी नहीं हो और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक रूप से त्योहार नहीं मनाए जाएं।’’ दिल्ली में मंगलवार को कोराना वायरस के 1101 नए मामले सामने आए जो पिछले तीन महीने में सर्वाधिक हैं। वायरस से चार लोगों की मौत भी हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। 

गुजरात में कोविड-19 के 1,730 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,730 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,90,379 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 1,640 मामले सामने आए थे।

अहमदाबाद और सूरत में दो-दो लोगों की वायरस से मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,458 हो गई। अधिकारी ने बताया कि यहां अब तक 2,77,603 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव केंद्रशासित प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के सात नए मामले सामने आए हैं।

Web Title: covid-19 cases increased 1101 cases Delhi no public celebration in Delhi on Holi, Navratri, Shab e Barat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे