लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तबलीगी जमात को लेकर किए गए सवाल पर सख्त हुईं ममता बनर्जी, कहा- सांप्रदायिक सवाल मत पूछिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2020 11:30 IST

ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते कुछ आंकड़ें साझा किए थे। उसके बाद से हालांकि निजामुद्दीन मरकज से लौटे लोगों के बारे में राज्य सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगायाप्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टरों ने पूछे थे निजामुद्दीन मरकज से लौटे लोगों के बारे में

कोलकाता: ममता बनर्जी ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में पश्चिम बंगाल से शामिल लोगों को लेकर मंगलवार को कोई भी अपडेट देने से इनकार कर दिया। पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज कोरोना वायरस संक्रमण के हॉटस्पॉट के तौर पर उभरा था।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (7 अप्रैल) को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें सीएम ममता बनर्जी शामिल हुई थीं। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि प्रदेश में तबलीगी जमात से आए कितने कोरोना पॉजिटिव मामले हैं तो वो इस सवाल पर कड़े अंदाज में उन्होंने कहा कि इस तरह के सांप्रदायिक सवाल मत करिए। 

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़े वीडियो का लिंक ममता बनर्जी के फेसबुक वॉल पर भी शेयर किया गया है लेकिन उसमें मरकज से जुड़े रिपोर्टरों के सवाल को भी हटा दिया गया है।

वहीं, बीजेपी नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ तबलीगी जमात मुद्दे को लेकर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। दरअसल, पिछले हफ्ते बनर्जी ने कुछ आंकड़ें साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि केंद्र ने राज्य को सूचित किया था कि पश्चिम बंगाल के 71 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मस्जिद में गए थे।

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने ये भी कहा था कि राज्य सरकार उनमें से 54 को ट्रैक करने में सफल रही है। इनमें से 40 तो विदेशी हैं, जोकि मलेशिया, इंडोनेशिया, थाइलैंड और म्यांमार से तबलीगी जमात में शामिल होने के लिए आए थे। इन सभी को कोलकाता में क्वारंटाइन किया गया। उम्मीद है कि बचे हुए बाकी लोग भी प्रशासन से संपर्क करेंगे।

मगर तब से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है। हालांकि, इस बीच कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बंगाल से धार्मिक मंडली में भाग लेने वाले 300 या उससे ज्यादा लोगों को कोलकाता के न्यूटाउन क्षेत्र में राज्य सरकार के केंद्रों में क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 109 विदेशी और 195 पश्चिम बंगाल के हैं। मगर ममता बनर्जी की सकरार द्वारा इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टॅग्स :ममता बनर्जीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?