लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 93,09,787 हुए

By भाषा | Updated: November 27, 2020 10:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवम्बर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 43,082 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 93.09 लाख हो गए, जिनमें से 87,18,517 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 93.64 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 93,09,787 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 492 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,35,715 हो गई।

देश में अभी 4,55,555 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों की 4.89 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 नवम्बर तक 13,70,62,749 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 11,31,204 नमूनों का परीक्षण बृहस्पतिवार को ही किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे