लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बंगाली मार्केट में पेस्ट्री शॉप की छत पर मौजूद थे 35 वर्कर, दो में मिले कोरोना के लक्षण, दुकानदार पर एफआईआर दर्ज

By सुमित राय | Updated: April 9, 2020 14:33 IST

बंगाली मार्केट में दुकानों के आसपास घरों में कोरोना वायरस के 3 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसके बाद 325 घरों में 2000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस जब बंगाली मार्केट को बंद करा रही थी, तब बंगाली पेस्ट्री शॉप की छत पर 35 वर्कर पाए गए।पुलिस ने बताया कि दो वर्कर्स में कोरोना के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 20 इलाकों को सील कर कर दिया गया। इसके साथ ही लुटियन दिल्ली में स्थित बंगाली मार्केट को भी बंद कराया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। 

पुलिस जब बंगाली मार्केट को बंद करा रही थी, तब बंगाली पेस्ट्री शॉप की छत पर 35 वर्कर पाए गए, जो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। इसके बाद दुकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने जानकारी दी है कि वर्कर्स में से दो में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि बाकि लोगों को एक क्वारनटीन सेंटर में रखा गया है।

बता दें कि बंगाली मार्केट में दुकानों के आसपास स्थित घरों से कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। एनडीएमसी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे बंगाली मार्केट इलाके की स्क्रीनिंग की है। इस दौरान कुल 325 घरों में 2000 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 669 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। देशभर में कोरोना वायरस के 5700 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और इस महामारी के कारण 166 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं