लाइव न्यूज़ :

छह राज्यों में कोविड-19 के मामलों में रोज हो रही है वृद्धि

By भाषा | Updated: March 25, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ रहे हैं और इन राज्यों से कोविड-19 के 80.63 प्रतिशत नए मामले आ रहे हैं।

देश में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित कुल लोगों में से 74.32 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। देश में अभी 3.95 लाख मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

बीते 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है जो इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में लगातार मामले बढ़ रहे हैं और वहां एक दिन में 31,855 नए मामले आए। इसके बाद पंजाब में 2,613 जबकि केरल में 2,456 नए मामले आए।

दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत दस राज्यों में रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

भारत में अभी 3,95,192 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। बीते 24 घंटों में 26,735 नए मामले बढ़े हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देश में अभी संक्रमित कुल लोगों के 74.32 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। अकेले महाराष्ट्र में ही 62.91 प्रतिशत मामले हैं।’’

मंत्रालय ने यह भी कहा कि देश में 5.31 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

उसने बताया कि कुल टीकों की 60 प्रतिशत खुराक आठ राज्यों केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में दी गई।

भारत में अब तक 1,12,31,650 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं जिनमें से 26,490 लोग बीते 24 घंटों में स्वस्थ हुए।

साथ ही बीते 24 घंटे में 251 लोगों की मौत हुई है।

रोज होने वाली मौतों में 78.49 फीसदी मौत छह राज्यों में हुई। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 95 लोगों की मौत हुई। पंजाब में 39 और छत्तीसगढ़ में 29 लोगों की मौत हुई।

14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। ये राज्य जम्मू कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर और नागर हवेली, लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित