लाइव न्यूज़ :

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के 24,383 नए मामले, संक्रमण दर 30 प्रतिशत के पार

By रुस्तम राणा | Updated: January 14, 2022 20:55 IST

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 24,383 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यहां कोरोना से बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई दिल्ली में कोरोना के कुल 16,70,966 मामले

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 24,383 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यहां कोरोना से बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी में संक्रमण दर भी बढ़कर 30.64 प्रतिशत हो गई। दिल्ली में कोरोना के कुल 16,70,966 मामले हो गए हैं। 

वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,305 हो गई है। शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 28,867 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक एकल-दिन की संख्या है। गुरुवार को मरने वालों की कुल संख्या 31 थी जबकि सकारात्मकता दर 29.21 प्रतिशत थी।

बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि दिल्ली में शुक्रवार को 25,000 से कम कोविड -19 मामले दर्ज होने की उम्मीद है। एएनआई समाचार एजेंसी से बात करते हुए जैन ने कहा कि दिल्ली में नए दैनिक कोरोना के मामलों की संख्या शुक्रवार को 25,000 से कम होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, अस्पतालों में लोगों के भर्ती होने की संख्या स्थिर हो रही है। जितनी भी मृत्यु हुईं हैं उनमें लोगों को पहले से कोई बिमारी रही थी। उन्होंने कहा दिल्ली में अभी 13,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं। 

पिछले दो दिनों में, दिल्ली में प्रतिदिन 25,000 से अधिक कोविड -19 संक्रमण दर्ज किए गए। बुधवार को, शहर में 27,561 नए मामले सामने आए थे और गुरुवार को दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 28,867 मामले दर्ज किए गए थे।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड को लेकर कहा था दिल्ली में अस्पतालों में मरीजों की संख्या स्थिर हो गई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले दिनों में दैनिक मामलों की संख्या में भी गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि यदि मामले कम होने लगते हैं, तो दिल्ली सरकार कोरोनोवायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए कुछ मौजूदा प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करेगी।

जैन ने यह भी कहा कि जब दिल्ली में मौतों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही थी, तो यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण था कि पिछले कुछ दिनों में कोविड से संबंधित मौतों में से 75% ऐसे लोग थे, जिन्हें इस बीमारी का टीका नहीं लगाया गया था।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया