लाइव न्यूज़ :

एम्स के विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, कहा- फिर से वापस आ सकता है कोरोना का खतरा, कई देश अभी भी लड़ रहे हैं जंग

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 3, 2021 12:04 IST

शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ युद्ध अभी भी जारी है क्योंकि यह बीमारी फिर से बड़े स्तर फैल सकता है क्योंकि अभी भी कई देशों में महामारी खतरनाक स्तर पर फैली हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष संस्थान के विशेषज्ञ ने कोरोना की वापसी को लेकर चेताया एम्स के डॉ ने कहा कि अभी भी कई देशों में महामारी है स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहार के सीजन में सावधान रहने की सलाह दी

दिल्ली :  एक शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ युद्ध अभी भी जारी है क्योंकि यह बीमारी फिर से बड़े स्तर पर वापसी कर सकती है । दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड​-19 टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ नवीत विग ने शनिवार को कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए । महामारी का खतरा अभी टला नहीं है । 

डॉ विग की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब भारत ने सफलतापूर्वक कोविड-19 टीकों की 90 करोड़ खुराकें लोगों को लगा चुका है । विशेषज्ञ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि महामारी से सफलतापूर्वक निपटने का एकमात्र रास्ता, यह है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी चाहिए ।

कोरोना से जंग आसान 

डॉ विग ने कहा, "हमें 100 करोड़ से बहुत आगे जाना है और सभी को दोहरा टीकाकरण लगाना है इसलिए यह हमारा लक्ष्य है और हम आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमें तेजी से आगे बढ़ना है और यह सुनिश्चित करना है कि हर किसी को दूसरी खुराक भी मिले ।" .

उन्होंने कहा कि हम इस तरह से इस युद्ध को जीत सकते हैं । यह अभी भी एक आसान युद्ध नहीं है, हम अति आत्मविश्वास नहीं हो सकते हैं, हमें थोड़ा कम आत्मविश्वास होना चाहिए ताकि हम अपने सुरक्षा संबंधित सावधानियों  को कम न करें और सभी सावधानी बरतें।" 

एम्स कोविड टास्कफोर्स प्रमुख ने बताया कि देश के कुछ राज्य अभी भी 10 प्रतिशत से अधिक की सकारात्मकता दर की रिपोर्ट कर रहे हैं । डॉ विग ने कहा कि "यह आसान नहीं है। कई देश अभी भी लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए हमें बहुत सतर्क रहना होगा क्योंकि यह प्रतिशोध के साथ वापस आ सकता है,"।

यहां यह ध्यान दिया जा सकता है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय त्योहारी सीजन से पहले नियमित अलर्ट जारी करता रहा है, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने और जनता से कोरोनावायरस मानदंडों का पालन करने का आग्रह किया गया है ।

डॉ विग ने जोर देकर कहा कि लोगों को कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखना चाहिए और दिवाली के कम से कम दो सप्ताह बाद तक अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि महामारी अभी भी फैली हुई है ।

विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि "हम डेंगू, स्क्रब टाइफस, टाइफाइड बुखार और वायुजनित रोगों के मामले देख रहे हैं इसलिए डॉक्टरों के लिए यह तय करना बहुत मुश्किल है कि यह कोविड या फ्लू, डेंगू, टाइफाइड बुखार या वायरल हेपेटाइटिस है इसलिए मेरा अनुरोध है कि त्योहारों के मौसम तक कृपया सावधानी बरतें, अपना मास्क जरूर पहनें और सामाजिक समारोहों से बचें ।" 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाएम्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह