लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लोगों को फ्री में दिया जाएगा कोविड-19 रोधी टीका: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन

By अनुराग आनंद | Updated: January 2, 2021 15:34 IST

कोरोना वैक्सीन लगाने के पूर्वाभ्यास के लिए फिलहाल तीन स्थलों का चयन किया गया है जिनमें शाहदरा स्थित जीटीबी अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देसारी तैयारियां कर ली गई हैं और पूरे शहर में एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे।टीकाकरण केंद्र या तो अस्पताल होंगे या अस्पतालों से जुड़े संस्थान होंगे।

नयी दिल्लीदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के लोगों को कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा, बस इसके आने का इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार टीकाकरण अभियान के लिए तैयारियां कर चुकी है।

टीकाकरण पूर्वाभ्यास के तहत दरियागंज में एक केंद्र के दौरे पर पहुंचे जैन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अब तक तो पूरी व्यवस्था ‘त्रुटिरहित’ लग रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां पूर्वाभ्यास के तहत तैयारियों का जायजा लेने के लिए आया हूं। इसके लिए तीन स्थलों का चयन किया गया है जिनमें शाहदरा स्थित जीटीबी अस्पताल, दरियागंज का शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और द्वारका स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल शामिल है।’’

पूरे दिल्ली शहर में एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे-

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सारी तैयारियां कर ली गई हैं और पूरे शहर में एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। जैन से पूछा गया कि क्या कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा तो उन्होंने कहा, ‘‘हां, दिल्ली में उपचार और दवाएं भी नि:शुल्क दी जा रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्र या तो अस्पताल होंगे या अस्पतालों से जुड़े संस्थान होंगे। उनसे पूछा गया कि टीकाकरण के बाद यदि किसी किस्म की जटिलताएं आती हैं तो क्या होगा, इस पर जैन ने कहा कि केंद्रों में आपात कमरे बनाए जाएंगे तथा टीका लगवाने वाले लोगों को आधे घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा।

सरकार ने अब तक एक दिन में एक लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारियां कर ली हैं-

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अब तक एक दिन में एक लाख लोगों के टीकाकरण की तैयारियां कर ली हैं, सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जाएगा और केंद्रों पर लोगों को समूहों में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 टीकों को प्राप्त करने, उन्हें रखने तथा टीकाकरण के पहले चरण में शहर के प्राथमिकता की श्रेणी में आने वाले 51 लाख लोगों के टीकाकरण के लिए पूरी तरह से तैयार है। इन लोगों में स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी, 50 से अधिक आयुवर्ग के लोग तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित 50 साल से कम उम्र के लोग शामिल हैं।

( भाषा एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीसत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?