लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः राजस्थान CM अशोक गहलोत ने राज्य की सीमाएं सील करने के दिए आदेश, अब बिना परमिशन के नहीं मिलेगी एंट्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 7, 2020 08:15 IST

बीते दिन राजस्थान में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। इस बीच संक्रमण के 159 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3317 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की अन्तरराज्यीय सीमाओं से अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए कहा है। साथ ही तत्काल प्रभाव से राज्य की सभी अन्तरराज्यीय सीमाओं को सील करने के आदेश दिए हैं। 

जयपुरः कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म करने के लिए देश को 17 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। इसके बावजूद भी लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की अन्तरराज्यीय सीमाओं से अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए कहा है। साथ ही साथ तत्काल प्रभाव से राज्य की सभी अन्तरराज्यीय सीमाओं को सील करने के आदेश दिए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि राज्य की अंतरराज्यीय सीमाओं से अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य की सभी सीमाओं को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाए जाएगा। यह निर्णय कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर लिया गया है।

राजस्थान में 3317 लोगों को हो चुका है कोरोना

आपको बता दें, बीते दिन राजस्थान में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। इस बीच संक्रमण के 159 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 3317 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्य में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

कोरोना से लड़ाई लंबी हो सकती है, लोग बरतें सावधानी

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना से लड़ाई लंबी हो सकती है। ऐसे में आमजन को इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को ही आदत में शुमार करना होगा। उन्होंने आमजन से लॉकडाउन-3 में मिली रियायतों में लापरवाही ना बरतने के लिए कहा है।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि यह कहना मुश्किल है कि कोरोना कब खत्म होगा लेकिन यह जरूर है कि यदि आमजन इस दौरान सरकार द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का अनुसरण मसलन मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, कम से कम आए-जाए तो बीमारी को फैलने से रोका जरूर जा सकता है। ज्यादा दिनों तक लॉकडाउन बढ़ना अर्थव्यवस्था की सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में हर व्यक्ति को सहयोग करना होगा। इस बीमारी में बचाव ही एकमात्र उपचार है। 

राजस्थान में रोजाना 10 हजार से अधिक हो रहे हैं टेस्ट 

डॉ. शर्मा ने बताया कि चिकित्सा विभाग और प्रदेश भर के लिए यह राहत की खबर है कि प्रदेश में लगभग 50 फीसद लोग पॉजीटिव से नेगेटिव चिन्हित किए गए हैं। यह चिकित्सकों की मेहनत और सरकार की बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्था के चलते ही संभव हो पाया है। प्रदेश में 10 हजार 500 टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। प्रतिदिन की जांच क्षमता में भी लगातार इजाफा किया जा रहा है। प्रदेश में 1 लाख, 40 हजार से ज्यादा सैंपल अभी तक लिए जा चुके हैं। जितनी ज्यादा जांचें होंगी, कोरोना की असलियत का उतना ही जल्दी पता चलेगा और पर उतना ही जल्दी उनके उपचार, आइसोलशन, आईसीयू, क्वारेंटाइन करने जैसे फैसले तुरंत ले सकेंगे और संक्रमण के खतरे को कम कर सकेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाराजस्थान में कोरोनाअशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं