लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में जारी हुआ कोविड एडवाइजरी, लोगों से किया गया भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाने का आग्रह

By भाषा | Updated: April 19, 2023 14:05 IST

एडवाइजरी में संवेदनशील लोगों से कहा गया है कि जहां तक मुमकिन हो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। यही नहीं विभाग ने बुजुर्गों, अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों और गर्भवती महिलाओं से बुखार, ज़ुकाम और खांसी से पीड़ित लोगों से भी दूर रहने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड को लेकर एक एडवाइजरी जारी किया है। इसमें लोगों से भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाने का आग्रह किया गया है। यही नहीं कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाने पर भी जोर दिया गया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 परामर्श जारी कर बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचने का आग्रह किया है। यही नहीं कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाने पर भी बहुत जोर दिया गया है और लोगों से तुरंत लगवाने को कहा गया है। 

इसके अलावा रास्ते में थूंकने और बार-बार हाथ साबुन या सेनेटाइजर से धोने की भी सलाह दी गई है। विमान में सफर करने वाले लोगों को भी सावधान रहने को कहा गया है।  

परामर्श में क्या कहा गया है

परामर्श में कहा गया है कि राज्य में फैले कोरोना वायरस के मौजूदा स्वरूप की वजह से संक्रमण के हल्के लक्षण होते हैं लेकिन यह संक्रमण कुछ मामले में, खासकर, बुजुर्गों, पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों की जटिलाओं में इज़ाफा कर सकता है। 

परामर्श के मुताबिक, यह बुजुर्गों के अलावा, दिल, गुर्दा, जिगर, फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित या मुधमेह से ग्रस्त लोगों की जटिलताओं को बढ़ा सकता है। 

कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक लगवाने पर दिया गया है जोर

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिन लोगों ने कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक नहीं लगवाई है, वे इस अवश्य और बिना विलंब किए लगवाएं। परामर्श में संवेदनशील लोगों से कहा गया है कि जहां तक मुमकिन हो, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। विभाग ने बुजुर्गों, अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों और गर्भवती महिलाओं से बुखार, ज़ुकाम और खांसी से पीड़ित लोगों से दूर रहने को कहा है। 

विमान में भी एहतियात बरतने को कहा गया है

परामर्श में साबुन से बार बार हाथ धोने या सेनेटाइजर से हाथों को साफ करने को भी कहा गया है। साथ में लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक जगहों पर न थूकें। विभाग ने लोगों से कहा है कि अगर गले में दर्द, खांसी या जुकाम है तो कोविड की जांच कराएं और संक्रमित पाए जाने की सूरत में एक हफ्ते तक घर में पृथक-वास में रहें। 

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोविड-19 इंडियाCoronaHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी