लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये, कुछ दिन पहले गये थे चीन

By स्वाति सिंह | Updated: May 10, 2020 15:10 IST

एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इन पायलटों का एक के बाद एक परीक्षण किया गया था। हमें संदेह है कि यह खराब जांच किट का भी मामला हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।एयर इंडिया विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है।

मुंबई: एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। एयरलाइन के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एयर इंडिया विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वहां से निकालने के लिए उड़ानों का संचालन कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया ने अपने पायलटों को इस तरह की किसी भी उड़ान से पहले कोरोना वायरस की जांच कराने को कहा था। एक सूत्र ने कहा, 'एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इन पायलटों का एक के बाद एक परीक्षण किया गया था। हमें संदेह है कि यह खराब जांच किट का भी मामला हो सकता है।’’ 

एक अन्य सूत्र ने बताया कि ये पांच पायलट बोइंग 787 विमानों का संचालन करते हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने अभी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। एयर लाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन पांचों पायलट ने पिछले तीन सप्ताह में किसी भी उड़ान का संचालन नहीं किया था। अधिकारी ने कहा, 'ये पायलट 20 अप्रैल से पहले कार्गो विमानों को लेकर चीन गये थे।'

एयर इंडिया की उड़ान 239 भारतीयों को ब्रिटेन से लाई

एयर इंडिया की एक उड़ान ब्रिटेन से 239 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची है। ये लोग ब्रिटेन में वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक और लॉकडाउन की वजह से फंस गए थे। एक सरकारी बयान में बताया गया है कि यह उड़ान शनिवार देर रात डेढ़ बजे मुंबई हवाई अड्डे पहुंची थी। 

बयान में बताया गया है सिंगापुर और फिलीपीन (मनीला) से रविवार को दो उड़ानें आने की उम्मीद है। बयान में बताया गया है कि सिंगापुर (एआई 343) से आ रहे विमान में 243 यात्री होंगे जबकि मनीला-मुंबई (एआई 387) में 241 मुसाफिर सवार होंगे। विमान में सवार एक यात्री ने ट्वीट किया कि उड़ान मुंबई में उतरी है। 

चालक दल के सदस्यों ने यात्रियों से ज्यादा बात नहीं की। सुरक्षात्मक किट और नाश्ता तथा खाना सभी को दिया गया और इसे पहले सीट पर रख दिया गया। अब पृथकवास में रहेंगे। मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि जिन यात्रियों में लक्षण होंगे उन्हें पृथक केंद्रों में भेजा जाएगा। शहर में रहने वाले ऐसे यात्रियों को हॉस्टल आदि पृथक केंद्रों में भेजा जाएगा जिनमें कोई लक्षण नहीं है। वहीं शहर के बाहर के लोगों को राज्य सरकार उन्हें संबंधित जिला मुख्यालय पहुंचाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन