लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना के 176 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7476, जानिए मरने वाले की संख्या

By धीरेंद्र जैन | Updated: May 26, 2020 19:34 IST

राजधानी जयपुर में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मौतों का कुल आंकड़ा अब बढ़़कर  168 पर जा पहुंचा है। वहीं राजस्थान में लॉकडाउन 4 में आज से रियायतों में और अधिक छूट देते हुए पान-गुटखे की दुकानें आज से खोलने के राज्य सरकार ने आदेश दिये। वहीं रेड जोन सहित प्रदेश में आॅटो एवं कैब सेवाएं भी फिर से बहाल कर दी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 7476 पर पहुंच गई है।आज अब तक प्रदेश में 176 नये पाॅजीटिव सामने आ चुके हैं।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 7476 पर पहुंच गई है। आज अब तक प्रदेश में 176 नये पाॅजीटिव सामने आ चुके हैं। जिनमें सर्वाधिक 27 रोगी सिरोही में मिले हैं। वहीं, उदयपुर में 24, जयपुर में 21, सीकर में 19, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, पाली और कोटा में 10, नागौर में 7, झुंझुनू और बीकानेर में 5-5, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 4-4, भरतपुर, अजमेर और धौलपुर में 2-2, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़ और श्रीगंगानगर में 1-1 कोरोना संक्रमित मिला।

साथ ही राजधानी जयपुर में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मौतों का कुल आंकड़ा अब बढ़़कर  168 पर जा पहुंचा है। वहीं राजस्थान में लॉकडाउन 4 में आज से रियायतों में और अधिक छूट देते हुए पान-गुटखे की दुकानें आज से खोलने के राज्य सरकार ने आदेश दिये। वहीं रेड जोन सहित प्रदेश में आॅटो एवं कैब सेवाएं भी फिर से बहाल कर दी गई हैं। लेकिन, इन वाहनों का प्रयोग अभी घर से अस्पताल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जाने-आने के लिए ही किया जा सकेगा। उधर, राज्य में तंबाकू और इससे बने उत्पादों की बिक्री से भी रोक हटा ली गई है। पान की दुकानों पर लगी रोक हटते ही प्रदेश में कई स्थानों पर हालात बेकाबू दिखे और भारी भीड के चलते दुकानें कई जगहों पर बंद करानी पड़ी। राज्य सरकार ने जॉगिंग के लिए प्रातः 7 बजे से शाम पौने 7 बजे तक पार्क खोलने की भी इजाजत दी है।

राजस्थान में संक्रमण के सबसे ज्यादा 1851 (2 इटली के नागरिक) मामले जयपुर में हैं। वहीं, जोधपुर में 1322 (इनमें 47 ईरान से आए), उदयपुर में 516, नागौर में 398, कोटा में 396, पाली में 347, डूंगरपुर में 319, अजमेर में 309, चित्तौड़गढ़ में 174, टोंक में 159, जालौर में 154, सीकर में 145, भरतपुर में 143, सिरोही में 139, राजसमंद में 126, भीलवाड़ा में 122, झुंझुनूं में 96, बाड़मेर में 91, चूरू-बांसवाड़ा में 85-85, बीकानेर में 83, जैसलमेर में 82 (इनमें 14 ईरान से आए) और झालावाड़ में 71 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुके मिले हैं। उधर, अलवर में 51, दौसा में 44, धौलपुर में 43, सवाई माधोपुर में 19, हनुमानगढ़ में 14, प्रतापगढ़ में 13, करौली में 10, बारां में 5 के साथ ही श्रीगंगानगर में 2 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अन्य राज्यों से आए 12 लोग भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

राजस्थान में कोरोना महामारी के चलते से अब तक 168 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 84 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। वहीं, जोधपुर में 17, कोटा में 16, अजमेर, पाली और नागौर में 6-6, भरतपुर में 5, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 4-4, बीकानेर में 3, जालौर, करौली, अलवर और भीलवाड़ा 2-2, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए तीन व्यक्ति की भी मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया