लाइव न्यूज़ :

नोएडा में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 350

By स्वाति सिंह | Updated: May 25, 2020 19:27 IST

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रविवार को 254 नए मामले आए और राज्य में अब तक इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 161 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि मौत के छह नये मामलों कानपुर नगर में दो और अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा तथा आजमगढ़ में एक-एक मामजे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आएनोएडा में कुल संक्रमितों की संख्या 350 हो गई है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में सोमवार को कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 350 हो गई है। वहीं, जनपद में कोविड-19 से अब तक पांच लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉ। सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में 14 लोग संक्रमित मिले। वहीं, रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एक नामी मोबाइल फोन कंपनी में काम करने वाले 11 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जिनमें छह लोग जनपद गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले हैं, जबकि पांच लोग चंदौली, रायबरेली, मथुरा और बुलंदशहर तथा गाजीपुर के रहने वाले हैं। 

अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 16-ए स्थित एक मीडिया हाउस में काम करने वाले सात लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं जिनमें छह लोग जनपद गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि नौ मरीज जनपद की विभिन्न जगहों से हैं, जिन्हें कोरोना वायरस होने के शक में पृथक किया गया था। इनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के रविवार को 254 नए मामले आए और राज्य में अब तक इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 161 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि मौत के छह नये मामलों कानपुर नगर में दो और अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा तथा आजमगढ़ में एक-एक मामजे हैं। बुलेटिन में बताया गया कि अब तक सबसे अधिक 33 मौत आगरा में हुईं। मेरठ में 20, अलीगढ़ में 12, कानपुर में 11, मुरादाबाद में 11 और फिरोजाबाद में आठ लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई है। बुलेटिन के मुताबिक गौतम बुद्ध नगर जिले से कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए। मेरठ और देवरिया में 15-15 मामले, अमरोहा और वाराणसी में 13-13, रामपुर और लखीमपुर खीरी में 12-12, गोंडा में 11, आजमगढ़ में नौ और बरेली में आठ नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में बताया गया कि 3,538 लोग पूर्णतया सही होकर अपने घरों को जा चुके हैं। राज्य में 2,569 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?