लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के 12,286 नए मामले, 91 और लोगों की मौत, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,24,527

By भाषा | Updated: March 2, 2021 13:32 IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 567 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,65,485 हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 46,029 मामले सामने आए हैं।कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई और अब वह 1.41 प्रतिशत है।देश में अभी कुल 1,68,358 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.51 प्रतिशत है।

नई दिल्लीः भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,286 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,11,24,527 हो गई। इनमें से 1,07,98,921 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 91 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,248 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,07,98,921 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई और अब वह 1.41 प्रतिशत है। देश में अभी कुल 1,68,358 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.51 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक मार्च तक 21,76,18,057 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

इनमें से 7,59,283 नमूनों की जांच सोमवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 91 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 30, पंजाब के 18 और केरल के 13 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,57,248 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,184 , तमिलनाडु के 12,501, कर्नाटक के 12,336, दिल्ली के 10,911, पश्चिम बंगाल के 10,268, उत्तर प्रदेश के 8,727 और आंध्र प्रदेश के 7,169 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच