लाइव न्यूज़ :

कोवैक्सिन का वैज्ञानिक मानक और प्रतिबद्धता पारदर्शी: भारत बायोटेक जेएमडी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि उसके द्वारा विकसित स्वदेशी कोविड-19 टीका कोवैक्सिन के वैज्ञानिक मानक और प्रतिबद्धता पारदर्शी हैं और अबतक कंपनी टीके की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर नौ अनुसंधान पत्र प्रकाशित कर चुकी है।

भारत बायोटेक की सह संस्थापक और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने ट्वीट किया, ‘‘कोवैक्सिन के वैज्ञानिक मानक और प्रतिबद्धता पारदर्शी है। अकादमिक जर्नल, प्रमुख समीक्षकों, एनआईवी-आईसीएमआर-बी बी अनुसंधानकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने नौ अध्ययन एवं आंकड़ें प्रकाशित किए हैं।’’

भारत बायोटेक ने बयान में कहा कि भारत के नियामकों ने कोवैक्सिन टीके के पहले एवं दूसरे चरण में हुए परीक्षण के संपूर्ण आंकड़ों और तीसरे चरण के आंशिक आंकड़ों की समीक्षा गहनता से की है।

बयान में कहा गया, ‘‘ समयबद्ध श्रेष्ठ समीक्षा के लिए कंपनी पहले ही कोवैक्सिन की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर गत 12 महीने में नौ अनुसंधान अध्ययन वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पांच श्रेष्ठ समीक्षा जर्नल में प्रकाशित करा चुकी है।’’

कंपनी ने कहा कि कोवैक्सिन एकमात्र पूरी तरह से निष्क्रिय कोरोना वायरस आधारित टीका और उत्पाद है जिसने भारत में मानव पर हुए परीक्षण के आंकड़े प्रकाशित किए हैं।

भारत बायोटेक ने कहा, ‘‘यह एकमात्र उत्पाद है जिसके पास सामने आ रहे वायरस के नए प्रकार को लेकर कोई आंकड़ा है। यह एकमात्र कोविड-19 टीका है जिसका भारतीय आबादी पर प्रभाव को लेकर आंकड़े हैं।’’

कंपनी ने कहा कि भारत बायोटेक ने तीन प्रीक्लीनिकल अध्ययन किए जिसे प्रमुख समीक्षा जर्नल ‘सेलप्रेस’ में प्रकाशित किया गया। कोवैक्सिन टीके के पहले और दूसरे चरण के परीक्षण को प्रमुख समीक्षा जर्नल ‘ द लांसेट में प्रकाशित किया गया।

कंपनी ने कहा कि कोवैक्सिन के कोरोना वायरस के अन्य प्रकारों को निष्क्रिय करने संबंधी अध्ययन के आंकड़े पहले ही बायोरेक्सिव, क्लीनिकल इंफेक्शियस डीजीज और जर्नल ऑफ ट्रैवेल मेडिसीन में प्रकाशित हो चुके हैं।

भारत बायोटेक ने कहा, ‘‘इस समय कोवैक्सिन के प्रभाव और सुरक्षा को लेकर किए गए तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों का विश्लेषण एवं संकलन किया जा रहा है।इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि इसकी शुद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाए।कंपनी जल्द तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों को सार्वजनिक करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां